×

Gold Silver Price Today: यूपी में आम लोगों से दूर सोना-चांदी, गोल्ड 1 हजार रुपए महंगा, चांदी बनी 86 हजारी

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Viren Singh
Published on: 13 April 2024 1:34 AM GMT
Gold Silver Price Today: यूपी में आम लोगों से दूर सोना-चांदी, गोल्ड 1 हजार रुपए महंगा, चांदी बनी 86 हजारी
X

Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में सोना और चांदी के भाव में आसमान से बात कर रहे हैं। बीते कई दिनों जारी तेजी का दौर, आज भी नहीं थमता हुआ दिखाई दिया है। यूपी में 13 अप्रैल को सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। शनिवार को सोना 1000 रुपए से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 1500 रुपये किलो उछली है। इस वृद्धि के बाद से सोना और चांदी ने अपना फिर उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

लखनऊ में सोना 1000 रुपये उछाल

दरअसल, जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी महंगा हो रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश में दिख रहा है। लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को भी सोना महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोना 1090 रुपए मंहगा होकर 73,460 रुपय 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, वहीं, 22 कैरेट सोना 1000 रुपए महंगा होकर 67,350 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस वृद्धि ने सोने को ऑल टाइम हाई पर पहुंचा गया है। शनिवार को सोने के भाव में 100 रुपए का उछाल आया था। तब 24 कैरेट सोना 72,370 और 24 कैरेट सोना 66,350 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी बनी 86 हजारी

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव भी उछला है। आज चांदी 1500 रुपए किलो महंगी हुई है। इसके बाद यह 86,500 रुपए किलो पहुंच गई है। जोकि इसका अब तक सबसे उच्चतम स्तर है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 500 रुपए उछली थी और 85 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

आगरा

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

नोएडा

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

वाराणसी

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

मथुरा

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story