×

Gold Silver Price Today: कई दिनों बाद यूपी में टूटा सोना चांदी, खरीदने से पहले चेक कर लें यहां भाव

Gold Silver Price Today: लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इ

Viren Singh
Published on: 14 April 2024 1:36 AM GMT
Gold Silver Price Today
X
यूपी में सोना और चांदी के नए दाम जारी हो गए (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी की बुलियन मार्केट में 14 अप्रैल को सोना व चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। बीते कई दिनों से जारी तेजी से रविवार को लोगों को राहत मिली है। सोना जहां आज 700 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 1000 रुपये किलो टूटी है। हालांकि इस गिरावट के बाद कीमती आभूषण अभी भी आम लोगों से दूर है, लेकिन आज की खरीदारी में लोगों को कम जेब ढीली करनी पड़ेगी।

लखनऊ में सोना 700 रुपये करीब टूटा

राष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी में आई भाव की तेजी वजह जियो पॉलिटिकल टेंशन रही है। हालांकि आज इसमें कुछ रुपयों को गिरावट देखने को मिली है। लखनऊ की बुलियन मार्केट में रविवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना 760 रुपए टूटकर 72,700 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 700 रुपये टूटा है और यह 66,650 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को इसमें तेजी आई थी। 24 कैरेट सोन 73,460 रुपए 10 ग्राम पर था, जबकि 22 कैरेट सोना 67,350 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी बनी 85 हजारी

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को चांदी के दाम में गिरावट आई है। यह गिरावट 1000 रुपये किलो की रही। इसके बाद चांदी 85,500 रुपये किलो पर आ गई। इससे पहले शनिवार को शहर में चांदी का भाव 86,500 रुपए किलो था। जोकि इसका अब तक सबसे उच्चतम स्तर था।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

आगरा

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

नोएडा

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

वाराणसी

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

मथुरा

66,650 (22 कैरट)

72,700 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story