×

Gold Silver Price: सोना-चांदी फिर हुआ तेज, जानिए आज क्या है यूपी में 10 ग्राम गोल्ड का भाव?

UP Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना महंगा हुआ है। बुधवार शहर में 24 कैरेट सोना 460 रुपये 10 ग्राम तेज हुआ है। जानिए अपने शहर के भाव?

Viren Singh
Published on: 20 March 2024 1:36 AM GMT
Gold Silver Price: सोना-चांदी फिर हुआ तेज, जानिए आज क्या है यूपी में 10 ग्राम गोल्ड का भाव?
X

UP Gold Silver Price: अगर आप सर्राफा बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके भाव जरूर पता कर लें। यूपी में 20 मार्च को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश वासियों को बुधवार को कीमती आभूषण के भाव से लोगों को झटका मिला है। सोना 400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 300 रुपए किलो महंगी हुई है। ऐसे में अगर आप आज सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोना का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना महंगा हुआ है। बुधवार शहर में 24 कैरेट सोना 460 रुपये तेज होकर 66,480 रुपये 10 ग्राम पर पहुंचा है, जबकि 22 कैरेट सोना 420 रुपये उछला है और यह 60,950 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को शहर में 24 कैरेट सोना 66,020 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 60,530 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी में 300 रुपए महंगी

लखनऊ में सिल्वर के भी भाव बढ़े हैं। बुधवार को चांदी 300 रुपये किलो महंगी हुई है। इसके बाद यह 77,300 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार रही है। इससे पहले बुधवार को शहर में चांदी के भाव 77 हजार रुपये किलो पर थे।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

आगरा

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

नोएडा

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

गाजियाबाद

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

वाराणसी

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

मथुरा

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story