×

UP Gold Silver Price: खरीदने से पहले चेक कर लें सोना चांदी के रेट, आज हुआ बदलाव

UP Gold Silver Price: लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Viren Singh
Published on: 21 March 2024 2:46 AM GMT
UP Gold Silver Price
X

UP Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price: उत्तर प्रदेश में 21 मार्च, 2024 को सोना और चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। गुरुवार को राज्य में कीमती आभूषण के भाव में उतार चढ़ाव दिखाई दिया है। एक ओर जहां सोना स्थिर रहा है तो वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में गिरावट आई है। चांदी बाजार में 300 रुपये सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 77 हजार पर फिर आ गई है। इससे पहले कल यूपी में सोना चांदी महंगा हुआ था।

लखनऊ में गोल्ड इस भाव पर

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना स्थिर होने के बाद 66,480 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 60,950 रुपए 10 ग्राम पर है। इससे पहले बुधवार को शहर में सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई थी। तब 24 कैरेट सोना 460 रुपये तेज होकर 66,480 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 420 रुपये उछला कर 60,950 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी में इतने रुपये हुई सस्ती

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है। चांदी 300 रुपये सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 77 हजार रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को इसमें 300 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी और यह 77,300 प्रति किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

आगरा

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

नोएडा

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

गाजियाबाद

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

वाराणसी

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

मथुरा

60,950 (22 कैरट)

66,480 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story