×

Gold Silver Price: अमेरिका से बिगड़ा सर्राफा बाजार का माहौल, सोना 1000 रुपये तो चांदी 15000 रुपये उछली, जानें अब रेट

UP Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में जोरदार का उछाल आया है। शहर में 24 कैरेट सोना 1090 रुपये तेज होकर 67,570 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Viren Singh
Published on: 22 March 2024 1:38 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में 22 मार्च को कीमती आभूषण के नए भाव जारी हो गए हैं। यूपी में सोना और चांदी के भाव जोरदार का उछाल आया है, जिसके बाद यह अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। प्रदेश में सोना 1 हजार रुपये महंगा हुआ है, जबकि चांदी 1500 रुपये किलो तेज हुई है। सोना चांदी ने यह उछाल अमेरिका के केंद्रीय बैंक के फैसले की वजह से आई है। बता दें कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने 2024 के अंत तक 3 बार ब्याज दरों में कटौती के गाइडेंस को बरकरार रखा है। जिसके बाद MCX ही नहीं कॉमैक्स पर भी सोने के रेट नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।

24 कैरेट गोल्ड पहुंचा इस भाव पर

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में जोरदार का उछाल आया है। शहर में 24 कैरेट सोना 1090 रुपये तेज होकर 67,570 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम उछला है। इसके बाद यह आज 61,950 रुपये 10 ग्राम पर गया है। इससे पहले गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोना स्थिर होने के बाद 66,480 रुपये 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोना 60,950 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड किया, जबकि बुधवार को सोने के भाव में तेजी आई थी।

चांदी में भी जबरदस्त तेजी

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने के साथ चांदी के भाव में जोरदार की तेजी देखी गई है। शहर में चांदी 1500 रुपये किलो महंगी हुई है। इसके बाद यह 78,500 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। चांदी के भाव में वृद्धि का यह दूसरा दिन है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 300 रुपए महंगी हुई थी और यह 77 हजार रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

61,950 (22 कैरट)

67,570 (24 कैरट)

आगरा

61,950 (22 कैरट)

67,570 (24 कैरट)

नोएडा

61,950 (22 कैरट)

67,570 (24 कैरट)

गाजियाबाद

61,950 (22 कैरट)

67,570 (24 कैरट)

वाराणसी

61,950 (22 कैरट)

67,570 (24 कैरट)

मथुरा

60,950 (22 कैरट)

67,570 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story