×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Gold Silver Price Today: यूपी में सोना चांदी के भाव में आई जोरदार गिरावट, 24 कैरेट सोने के लिए अब देने होंगे इतने रुपए

Gold Silver Price Today: लखनऊ बुलियन मार्केट में शुक्रवार को सोने के भाव में जोरदार गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 1,090 रुपये 10 ग्राम टूटा है।

Viren Singh
Published on: 24 May 2024 1:34 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी सर्राफा बाजार में 24 मई को सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। राज्य में गुरुवार को सोना चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट आई है, जोकि राहत का विषय है। सूबे में सोना 1 हजार रुपये से अधिक टूटा है, जबकि चांदी 3 हजार रुपये से अधिक की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोना फिर 73 हजार के करीब पहुंच गया है। वहीं, चांदी 92 हजार के पास आ गई है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना-चांदी को खरीदने का प्लान बना रहा हैं तो आज आपको इसके लिए कम दाम खर्च करने होंगे।

सोना पहुंचा इस भाव पर

लखनऊ बुलियन मार्केट में शुक्रवार को सोने के भाव में जोरदार गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 1,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कम होकर 73,570 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1000 रुपये टूटकर 67,450 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 74,660 रुपये और 22 कैरेट सोना 68,450 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 3000 रुपए टूटी

लखनऊ सराफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के दाम में जोरदार की गिराटव आई है। शहर में चांदी 3,300 रुपए किलो टूटी है। इसके बाद यह 92,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को इसमें तेजी आई थी और यह चांदी 95,800 किलो पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

आगरा

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

नोएडा

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

वाराणसी

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

मथुरा

67,450 (22 कैरट)

73,570 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से सोना चांदी के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story