×

Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में हुआ बदलाव,जानें यूपी में क्या भाव मिल रहा गोल्ड-सिल्वर

Gold Silver Price: लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Viren Singh
Published on: 30 March 2024 1:38 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया)

Gold Silver Price: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 30 मार्च को कीमती आभूषण सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम में जबरदस्त उछला आया है तो वहीं चांदी भी उछली है। प्रदेश में सोना 1000 रुपये अधिक से महंगा हुआ है, जिसके बाद यह 69 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप आज सोना लेने जा रहे हैं तो अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।

सोना 14000 रुपये उछला

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम में जोरदार की "UP Gold and silver price today, today Gold Price 2024, 24 March gold rate, UP Sona chandi ka bhavतेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना 1420 रुपये तेजी हुआ है। इसके बाद यह 68,880 रुपये 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 22 कैरेट सोना 1300 रुपये उछला और यह 63,150 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 67,460 रुपये 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोना 61,850 रुपए 10 ग्राम पर था। कल भी सोने के दाम उछले थे।

चांदी 300 रुपए उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को भी चांदी के भाव बढ़े हैं। शहर में चांदी 300 रुपये किलो उछली है, जिसके बाद यह 77,800 रुपये किलो पहुंची गई है। इससे पहले शुक्रवार को 77,500 रुपए किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

63,150 (22 कैरट)

68,880 (24 कैरट)

आगरा

63,150 (22 कैरट)

68,880 (24 कैरट)

नोएडा

63,150 (22 कैरट)

68,880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

63,150 (22 कैरट)

68,880 (24 कैरट)

वाराणसी

63,150 (22 कैरट)

68,880 (24 कैरट)

मथुरा

63,150 (22 कैरट)

68,880 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story