×

Sona Chandi Ka Bhav Today: सोना चांदी खरीदने का आया बढ़िया मौका, गिर गए दाम, जानें अपने शहर के रेट्स

Sona Chandi Ka Bhav Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दामों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता होकर 63,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 9 Jan 2024 1:15 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2024 1:15 AM GMT)
Sona Chandi Ka Bhav Today
X

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया)  

Sona Chandi Ka Bhav Today: उत्तर प्रदेश सर्राफा बजार में 09 जनवरी, को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश में मंगलवार को सोना चांदी के दाम में गिरावट आई है। सूबे में सोना 200 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी के दाम में 200 किलो की गिरावट आई है। ऐसे में अगर आप बाजार कीमती आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसके नए दाम चेक कर लें।

सोना 200 रुपये से अधिक हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दामों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता होकर 63,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 200 रुपये कम हुआ है और यह 57,950 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को शहर में 24 कैरेट सोना 63,420 और 22 कैरेट सोना 58,150 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड किया था।

चांदी 200 रुपए टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने के साथ चांदी के दाम भी गिरे हैं। शहर में चांदी 200 रुपये किलो सस्ती हुई है। जिसके बाद यह 76,400 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले यह कल 76,600 पर किलो पर ट्रेंड कर रही थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

आगरा

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

नोएडा

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

वाराणसी

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

मथुरा

57,950 (22 कैरट)

63,200 (24 कैरट)

जारी होते हैं अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story