×

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी में सोना चांदी के दाम में आया उतार चढ़ाव, जानें कैसे तय किये जाते हैं गोल्ड के दाम

Sona Chandi Ka Bhav Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। जानिए वह चीजें क्या हैं?

Viren Singh
Published on: 10 Jan 2024 1:30 AM GMT (Updated on: 10 Jan 2024 1:30 AM GMT)
Sona Chandi Ka Bhav Today
X

Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी सर्राफा बाजार में 10 जनवरी को सोना चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। प्रदेश में बुधवार को कीमती आभूषण के भाव में उतार चढ़ाव की वजह से लोगों को झटका मिला है। सोना जहां 100 रुपये सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी के दाम 200 रुपये की तेजी है। सूबे में यह दूसरा दिन है, जब गोल्ड के रेट से लोगों को राहत मिली है।

सोना 200 रुपये से अधिक हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव कम हुए हैं। 24 कैरेट सोना 100 रुपये सस्ता होकर 63,100 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये कम हुआ है और यह 57,850 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को भी सोने के दाम में भी गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 63,200 और 22 कैरेट सोना 57,950 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड किया था।

चांदी में तेजी

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम में तेजी आई है। आज चांदी 200 रुपये किलो महंगी हुई है, जिसके बाद यह 76,600 रुपये किलो पर पहुंच गयी है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 200 रुपये टूटी थी। तब यह 76,400 रुपये किलो थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

आगरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

वाराणसी

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

मथुरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

जारी होते हैं अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

इन चीजों से तय होते हैं कीमती आभूषण के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story