TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी के लोग आज फटाफट खरीद लें सोना चांदी, आई जोरदार गिरावट, आज इतने में मिलेगा 24 कैरेट गोल्ड

Sona Chandi Ka Bhav Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवरा को सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोने का भाव 440 रुपये सस्ता हुआ है। जानिए आज चांदी कितनी टूटी है।

Viren Singh
Published on: 5 Jan 2024 1:40 AM GMT
Sona Chandi Ka Bhav Today
X

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया)  

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी में सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में शुक्रवार को कीमती आभूषण के दाम लोगों को तगड़ी राहत मिली है। सोना 400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ तो वहीं चांदी सीधे 2 हजार रुपये किलो सस्ती हुई है। इस गिरावट के बाद चांदी 76 हजार रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को सोना चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिला था। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो राहत का विषय है।

सोना 400 रुपये से अधिक टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवरा को सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोने का भाव 440 रुपये सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह 63,530 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 400 रुपये टूटकर 58,250 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 270 रुपए सस्ता होकर 63,970 रुपये 10 ग्राम पर आ था। वहीं, 22 कैरेट सोना 250 रुपये सस्ता हुआ है और 58,650 रुपये 10 ग्राम पर था। इससे बुधवार को 24 कैरेट सोना 64,240 और 22 कैरेट सोना 58, 900 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी में आई तगड़ी गिरावट

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। शहर में चांदी एकाएक 2000 रुपये किलो टूटी है। इसके बाद यह सीधे 76,600 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले कल शहर में भी शहर में चांदी 300 रुपये सस्ती हुई थी और यह 78,600 रुपये किलो पर थी। इससे पहले बुधवार को शहर में चांदी 78,900 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

आगरा

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

नोएडा

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

वाराणसी

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

मथुरा

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

जानिए कब जारी होते हैं सोने चांदी के नए रेट्स

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story