×

Gold Silver Rate Today: सोना आज दूसरे दिन 250 रुपए तक गिरा, चांदी भी 900 रुपए टूटा, जानें आज का भाव

देश के सर्राफा बाजार में आज 31 दिसंबर 2021 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन पीली धातु की कीमतों में फिर कमी हुई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 31 Dec 2021 2:43 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2021 3:27 AM GMT)
gold silver rate today 28 march 2022 india delhi lucknow gold silver rate stable newstrack
X

gold-silver price

Gold-Silver Price 31 December 2021 : देश के सर्राफा बाजार में आज 31 दिसंबर 2021 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन पीली धातु की कीमतों में फिर कमी हुई है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की दरों (Chandi Ka Dam) में भी आज शुक्रवार गिरावट का दौर जारी रहा। आइये जानते हैं, गुरुवार 30 दिसंबर 2021 को सोने-चांदी की नई रेट लिस्ट क्या संकेत दे रही है।

'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 31 दिसंबर 2021 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) का भाव 51,320 रुपए है। यह एक दिन पहले की कीमत से 280 रुपए कम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,050 रुपए है। जबकि दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी अपने कल के भाव से कम पर बिक रहा है। दूसरी ओर, खरमास शुरू हुए दूसरा हफ्ता चल रहा है। खरमास की वजह से देश में शादियां थम गई हैं। जिसका असर भी सोना-चांदी के बाजार पर व्यापक तौर पर देखने को मिल रहा है। पहले की तुलना में धातुओं की मांग में कमी आई है।

दूसरी ओर, शेयर बाजार में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की वजह से भी लगातार बड़े उतार-चढाव देखने को मिल रहे हैं। शेयर बाजार की वर्तमान स्थितियों के मद्देनजर कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को बेहतर विकल्प के तौर पर अपनाया है। मगर, हाल के दो हफ़्तों में सोना और चांदी की कीमतों में जिस तरह की कमी देखने को मिल रहे है, वो निवेश के लिए सबसे सही समय प्रतीत हो रहा है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai) Aaj Chandi Ka Dam)-

चांदी की कीमतों में बीते हफ्तों में लगातार गिरावट और मामूली बढ़त देखने को मिला है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को चांदी की कीमतों में एक बार फिर कमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार 31 दिसंबर 2021 को सफेद धातु चांदी की कीमत 61,600 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह कल के भाव से 900 रुपए कम है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,560 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,480 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 45,600 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,56,000 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,850 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38,800 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,500 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,85,000 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 49,120 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,020 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 48,760 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,760 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51,320 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,050 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 49, 750 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,050 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 48,990 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 48,990 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 48,990 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,400 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 48,570 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,050 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story