×

Sone Ka Bhav: फिर बदले सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है आज सोने का भाव

Sone Ka Bhav: बुधवार 9 जून को सोने के दामों(Aaj Ka Sone Ka Bhav) में बढ़ोत्तरी हुई है। सफेद धातु चांदी के भाव (Chandi Ka Bhav) में भी लगातार बदलाव हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 9 Jun 2021 2:04 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2021 2:51 AM GMT)
The price of gold (Sone Ka Bhav) was trading at a brisk pace in the past, but today
X

सोना (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sone Ka Bhav: मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही आज सोने के भाव(Sone Ka Bhav) में एक बार फिर से तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। लगातार मची उथल-पुथल के बीच आज यानी बुधवार (09-06-21) को सोने के दामों(Aaj Ka Sone Ka Bhav) में बढ़ोत्तरी हुई है। सफेद धातु चांदी के भाव (Chandi Ka Bhav) में भी लगातार बदलाव हो रहे हैं।

ऐसे में आज यानी 9 जून बुधवार की बात करें, तो आज सोने-चांदी के भाव (Aaj Ka Chandi Ka Bhav) में बहुत ही मामूली वृद्धि हुई है। बीते कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी के भाव (Sone Chandi Ke Bhav) में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

ऐसे में अगर आप सोने-चांदी को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले जान लें कि आज सोने (Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai) और चांदी के भाव (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai) क्या हैं।

सोने चांदी के भाव(Aaj Sone Chandi Ka Bhav)

आज 09 June 2021 को 22 कैरट सोने के भाव (Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai) में 170 रुपये प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई है। जबकि बीते दिन मंगलवार को सोने(Gold Price) की कीमत में 800 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई थी। वहीं 24 कैरट गोल्ड में भी 170 रुपये प्रति दस ग्राम का इजाफा हुआ है।

दूसरी ओर चांदी के आज के भाव (Chandi Ka Aaj ka Bhav) में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। आज चांदी की कीमत में 700 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। जबकि कल चांदी के दाम में 600 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी देखी गई थी।

आज क्या है सोने का भाव (Sone Ka Bhav Kya Hai Aaj Ka)

सोने की कीमतों में बुधवार को 170 रुपये प्रति दस की बढ़ोत्तरी होने के बाद 22 कैरट का गोल्ड (Gold Price Today) 47,680 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि 24 कैरट सोने का दाम बुधवार को 48 हजार 680 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है।

चांदी की बात करें तो सिल्वर की कीमत (Silver Price Today) में 700 रुपये का उछाल होने के बाद कीमत 71 हजार 700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। जबकि कल यह रेट 71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।


सोने के आज के भाव (Sone Ka Aaj Ka Bhav)

शहर 22 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली48,05052,420
जयपुर 48,05052,420
मुंबई47,68048,680
लखनऊ48,05052,420
कोलकाता48,22050,920
चेन्नई46,30050,500

चांदी का भाव (Chandi Ka Bhav)

शहर

दिल्ली

जयपुर

चेन्नई

मुंबई

कोलकाता

लखनऊ

चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)

71,700

71,700

76,300

71,700

71,700

71,700


क्या आप जानते हैं क्या होता है कैरट का मतलब?

हम सोने की शुद्धता की गणना के लिए कैरट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप वास्तम में जानते हैं कि इसका मतलब क्या होता है। तो चलिए हम बताते हैं कि आखिर इसका मतलब क्या है। कैरट शुद्ध सोने की मात्रा है जो आभूषणों के एक समूह में है। सोने की शुद्धता मापने का सबसे अहम पैमाना कैरट ही होता है। कैरट जितना ज्यादा होगा सोना उतना ही खरा होगा और यही निश्चित करता है सोने का दाम।

आपको पता ही होगा कि 24 कैरट सोना 100 फीसदी शुद्ध होता है, जो बहुत नरम और नाजुक होता है। इसमें किसी तरह की कोई धातु नहीं मिलाई जाती ही। हालांकि आभूषण नाजुक नहीं हो सकता है ऐसे में आमतौर पर इसे 18k और 22k में बनाया जाता है।

कैसे मापी जाती है सोने की शुद्धता

कैरेट को प्रतिशत में बदलने के लिए हम मात्रा को 100 से गुणा करते हैं, फिर समाधान को 24 से विभाजित करते हैं। जैसे कि आप 22 कैरट सोने के सिक्के में सोने के अनुपात का पता लगाना चाहते हैं तो 22 को 24 से पहले भाग दें, नतीजा 0.9166 आएगा। इसे 100 के साथ गुणा करें, तो नतीजा 91.66 प्रतिशत है, जो कि सोने के सिक्के में कितना शुद्ध सोने का प्रतिशत है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story