×

Sone Ka Bhav: सोने के भाव में आई तेजी, इतने रुपए हुआ महंगा, जानिए आज का चांदी का भाव

Sone Ka Bhav: चलिए जानते हैं कि आज सोना कितने रुपए का है, आज सोने का भाव कितना बढ़ा और आपके शहर में सोना कितने रुपए में बिक रहा है।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 14 Aug 2021 4:24 AM GMT
Sone Ka Bhav
X

सोने की ज्वेलरी Photo Social media

Sone Ka Dam : पिछले कई दिनों से सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमत कम हो रही थी, जिससे ग्राहको में सोना खरीदने को लेकर उत्साह था। हालांकि एक बार फिर सोने का भाव बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से सोने के दाम में भारी इजाफा हुआ है। 12 और 13 अगस्त को सोने के भाव में 580 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। वहीं अगर आज सोने के भाव पर नजर डालें तो सोना फिर महंगा हुआ है। सोने की कीमत आज 450 रुपए बढ़ गई है, जिसके बाद आज का 22 कैरेट सोने का भाव 46310 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी के भाव में भी भारी उछाल आया है। आज चांदी का भाव 700 रुपए किलो बढ़ गया है।

आज का सोने का भाव क्या है

चलिए जानते हैं कि आज सोना कितने रुपए का है (Aaj Sona Kitne Rs Ka hai), आज सोने का भाव कितना बढ़ा (Aaj Sona ka Bhav kitna Badha) और आपके शहर में सोना कितने रुपए में बिक रहा है। एक सोने का झुमका कितने रुपए में मिलेगा या एक सोने की रिंग कितने की आयेगी। तीन दिन से लगातार सोने का भाव 1030 रुपए इजाफा हुआ है।

आपके शहर में सोने का भाव (Shahar Me Sone Ka Bhav)

22 कैरेट सोने का भाव (22 Carat Gold Rate)

24 कैरेट सोने का भाव (24 Carat Gold Rate)

दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Gold Price)

46,30050,510

मुंबई में सोने का भाव (Gold Price in Mumbai)

46,31047,310

चेन्नई में सोने का भाव (Chennai Gold Rate)

44,40048,440

कोलकाता में सोने का भाव (Kolkata Me Gold Rate)

46,450

49,150

लखऩऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sone Ka Bhav)

46,30050,510

बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव (Bangalore Gold Price)

44,150

48,170

हैदराबाद में सोने का भाव (Gold Price in Hyderabad)

44,150

48,170

पुणे में सोने का भाव (Pune Gold Rate)

45,300

48,430

अहमदाबाद में सोने का भाव (Ahmedabad me Sone Ka Bhav)

46,650

48,590

आज का चांदी का भाव क्या है

इस महीने की शुरूआत से अब तक चांदी के रेट ने बहुत राहत दी। लगातार चांदी का भाव कम होता गया। बीते दिन चांदी के दाम में 200 रुपए का इजाफा हुआ। वहीं ग्राहकों को आज फिर चांदी के भाव ने झटका दिया। आज चांदी की कीमत में 700 रुपए किलो की दर से बढ़ोतरी हुई है। दो दिन में चांदी 900 रुपए महंगी हो गई। जिसके बाद आज चांदी का भाव 63200 रुपए हो गई। बता दें कि पिछले महीने यानि जुलाई में चांदी लगभग 70000 रुपए तक पहुंच गया था। 31 जुलाई को चांदी 69,900 रुपए किलो थी, जो मात्र 10 दिनों में 63,200 रुपए तक कम हो गई।

घर बैठे जानिए सोने का रेट (How To Check Gold Rate)

अगर आप सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन सर्राफा बाजार या ज्वेलर्स की शाॅप जाने से पहले सोने का दाम जान लेना चाहते हैं तो घर बैठे एक मिस्ड कॉल देकर आसानी से सोने का रेट पता लगा सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। Missed Call करने पर आपके फोन पर एक मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Shivani

Shivani

Next Story