×

Sone Chandi Ka Bhav: सोना चमका, चांदी लुढ़की, यहां जानें आज के भाव

सोने के दाम में लगातार जारी गिरावट के बीच बुधवार को तेजी देखी गई है, जबकि चांदी की चमक फीकी रही।

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 22 Sep 2021 9:26 AM GMT
Sone Ka Bhav
X

सोने के आभूषण (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sone Chandi Ka Bhav: पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट का क्रम जारी है। हालांकि आज सोने (sone) के भाव में हलकी सी उछाल देखी जा रही है। बुधवार को पिछले दिनों के मुकाबले सोने के भाव में 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है। भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव 46,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। जबकि सोने (sone) के मुकाबले चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है। मंगलवार के मुकाबले चांदी के भाव में 200 रुपए की गिरावट देखी गई है। आज चांदी का भाव 59,800 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया।

ज्ञात हो कि भारत में उत्पादक शुल्क और राज्य करों और निर्माण चार्ज के चलते अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतें भिन्न रहीं। आंकड़ों के मुताबिक नई दिल्ली और मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 46,650 और 45,330 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जबकि चेन्नई में सोने का भाव 43,740 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को सोने का भाव उछाल के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोना 49,800 और मुंबई में 46,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में सोने का भाव 48,250 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पहले सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले सत्र में सोने का भाव 1.7 फीसदी यानी 807 रुपए तक लुढ़क गया था। बीते तीन दिनों में सोने का भाव 1,200 रुपए प्रति दस ग्राम टूट गया था।

ऐसे परखें सोने की शुद्धता

यदि सोने की शुद्धता मापने का तरीका जानना चाहते है तो आपको निम्न बातों का ध्यान देना होगा...

-सोने की शुद्धता मापने से पहले कैरेट को फीसदी में बदलते हैं और ऐसा करने के लिए हम मात्रा को 100 से गुणा करते हैं, फिर समाधान को 24 से विभाजित करते हैं।

-जैसे कि आप 22 कैरट सोने के सिक्के में सोने के अनुपात का पता लगाना चाहते हैं तो 22 को 24 से पहले भाग दें, नतीजा 0.9166 आएगा।

-इसके बाद इसे 100 के साथ गुणा करें, तो नतीजा 91.66 प्रतिशत है, जो कि बतात है सोने के सिक्के में कितना शुद्ध सोने का प्रतिशत है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story