×

Sone Ka Bhav: खुशखबरी, सर्राफा बाजारों में बढ़ी हलचल, सोने का भाव फिर हुआ कम

Sone Ka Bhav: सोने का भाव आज फिर कम हो गया है। सोना खरीदने के लिए आज का दिव बहुत अच्छा है। सोने की कीमत आज 46,120 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 23 Jun 2021 2:26 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2021 8:59 AM GMT)
Sone ka Bhaw
X

Sone Ka Bhav: अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सोने का भाव आज फिर कम हो गया है। सोना खरीदने के लिए आज का दिव बहुत अच्छा है। सोने की कीमत आज 46,120 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। हालांकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। आज चांदी का भाव (Silver Price) 67,800 रुपए हो गया है।

आज सोने का भाव क्या हैै (Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai)

सोने का भाव कई दिनों से लगातार गिर रहा है। ऐसे में भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गयी है। चांदी की कीमत (Chandi Ki Kimat) में भी इस महीने भारी गिरावट आई है। बीते दिनों सोने का रेट (Gold Rate) एक हजार रुपये से ज्यादा कम हो गया था तो वहीं चांदी का दाम (Chandi Ka Dam) में भी एक हजार रुपये की कमी आई थी। वहीं आज फिर सोने की कीमत (Sone Ki Kimat) में कमी आई है। हालांकि चांदी के रेट (Chandi Ka Rate) मंहगे हो गए।

सोना- चांदी का भाव (Aaj Sone Chandi Ka Bhav)

सोना-चांदी का दाम (Sona Chandi Ka Bhav) में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के अनुसार, गोल्ड रेट (Gold Rate) में कमी आयी है, वही चांदी की कीमत (Silver Rate) में बढ़ोतरी हुई है।

आज चांदी का भाव क्या (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai)
आज यानी 23 June 2021 को चांदी की कीमत में .20 रुपए की बढ़ोतरी होने के बाद चांदी 200 रुपए मंहगी हो गई है। आज चांदी का आज का भाव (Chandi Ka Aaj ka Bhav) 67,800 रुपए तक पहुंच गया, जबकि बीते दिन चांदी 67,600 था। बता दें कि दो दिन पहले
सिल्वर की कीमत (Silver Price Today) में 1000 रुपए की कमी आने के बाद कीमत गिरकर 67 हजार 600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी थी, उसके बाद से बदलाव नही हुआ था।

आज सोना कितने रुपए तक पहुंचा (Sone Ka Bhav Kya Hai Aaj Ka)

सोने की कीमतों में इसके पहले दो दिनों में 1000 रुपये से ज्यादा की कमी आई थी। पहले दिन 1120 रुपए तो अगले दिन 10 रुपए सोने के भाव में कम हो गए। वहीं 100 रुपए कम हुए हैं। ऐसे में सोना प्रति 10 ग्राम 46,120 रुपए का हो गया है।

आपके शहर में Gold Price


शहर22 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम
दिल्ली46,25050,340
मुंबई46,12047,120
चेन्नई44,40048,440
कोलकाता46,27048,970
लखनऊ46,25050,340
बेंगलुरु44,10048,110
हैदराबाद44,10048,110
अहमदाबाद46,60048,600
पुणे46,12047,120

क्या होता है कैरट का मतलब (Kya Hota Hai Carat)?

कैरेट सोने की शुद्धता की एक मात्रा है। आम बोल चाल में लोग सोने की शुद्धता का पैमाना कैरेट से लगाते है, लेकिन वास्तव में कैरेट क्या है (Carat Kya hai) ये नहीं जानते। कैरेट का मतलब शुद्ध सोने की मात्रा है, जो आभूषणों के समूह में होता है। सोने की शुद्धता मापने का सबसे अहम पैमाना कैरट ही होता है। यानि कैरट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही खरा होगा। इसी शुद्धता के आधार पर सोने का दाम भी तय होता है।

जानकारी के लिए बता दें कि 24 कैरट सोना 100 फीसदी शुद्ध माना जाता है। ये बहुत नरम और नाजुक होता है। इसमें किसी तरह की कोई धातु नहीं मिलाई जाती है। लेकिन अगर इसका इस्तेमाल आभूषणों के लिए करें, तो चुंकि आभूषण नाजुक नहीं हो सकते हैं, इसलिए आमतौर पर इसे 18K और 22K में बनाया जाता है।

कैसे मापी जाती है सोने की शुद्धता

सवाल ये है कि कैरेट यानि सोने की शुद्धता कैसे मापी जाती है। यानि ये कैसे तय करेंगे कि सोना 22 कैरेट है या 24 कैरेट। कैरेट को प्रतिशत में बदलने के लिए हम मात्रा को 100 से गुणा करते हैं, आए परिणान को 24 से विभाजित करते हैं। जैसे- 22 कैरट सोने के सिक्के में सोने के अनुपात पता लगाने के लिए 22 को 24 से पहले भाग देंगे, नतीजा 0.9166 आएगा। इसे 100 के साथ गुणा करें, जिसका नतीजा 91.66 प्रतिशत है, जो कि ये बताता है कि सोने के सिक्के में शुद्ध सोने के प्रतिशत को बताता है।


Shivani

Shivani

Next Story