×

Sone Ka Bhav: चांदी का रेट जान हो जाएंगे हैरान, खरीदारी से पहले सोना का भाव फटाफट करें चेक

Sone Ka Bhav : अगर आज-कल में सोना खरीदने का प्लान है तो पहले एक बार सोने का रेट जान लें। आज का सोने का भाव जानने के साथ ही इस महीने सोने के दाम में कब कब गिरावट आई और कब इजाफा हुआ, इस बारें में भी जान लीजिए।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 15 Aug 2021 10:04 AM GMT
Sone Ka Bhav
X

ज्वैलर्स की शाॅप पर ग्राहक (File Photo)

Sone Ka Bhav: आज का सोने का भाव जारी हो गया है। सोने के दाम ने ग्राहकों को आज झटका दिया है। कई दिनों से सोने का भाव में गिरावट आ रही थी, लेकिन अब फिर से सोने के दाम बढ़ने लगे हैं। लगातार चार दिन से सोने के भाव में इजाफा दर्ज किया गया। आज सोने का भाव 10 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। चांदी के भाव मेंं दो दिनों से हो रही बढ़ोतरी केे बाद आज बदलाव नहीं हुआ है। आज एक किलो चांदी की कीमत 63,200 रुपए तक है।

आज सोना कितना महंगा हुआ

अगर आज-कल में सोना खरीदने का प्लान है तो पहले एक बार सोने का रेट जान लें। आज का सोने का भाव जानने के साथ ही इस महीने सोने के दाम में कब कब गिरावट आई और कब इजाफा हुआ, इस बारें में भी जान लीजिए। उसी के मुताबिक, सोना खरीदने के लिए निवेश करें। आज सोने का भाव 10 रुपए बढ़ा है। आज लगातार चौथा दिन है जब सोना महंगा हुआ है। चार दिनों में सोना 880 रुपए तक महंगा हो गया। जिसके बाद आज सोने का नया रेट 46,160 रुपए 10 ग्राम है। ये रेट 22 कैरेट सोने का है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 47,160 रुपए है।

अब जानते है कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है...

आपके शहर में सोने का भाव (Shahar Me Sone Ka Bhav)

22 कैरेट सोने का भाव (22 Carat Gold Rate)

24 कैरेट सोने का भाव (24 Carat Gold Rate)

दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Gold Price)

46,16050,360

मुंबई में सोने का भाव (Gold Price in Mumbai)

46,16047,160

चेन्नई में सोने का भाव (Chennai Gold Rate)

44,36048,390

कोलकाता में सोने का भाव (Kolkata Me Gold Rate)

46,36049,060

लखऩऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sone Ka Bhav)

46,16050,360

बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव (Bangalore Gold Price)

44,01048,010

हैदराबाद में सोने का भाव (Gold Price in Hyderabad)

44,01048,010

पुणे में सोने का भाव (Pune Gold Rate)

45,16048,290

अहमदाबाद में सोने का भाव (Ahmedabad me Sone Ka Bhav)

46,51048,460

आज चांदी कितनी महंगी हुई

अगस्त महीने में चांदी के दाम ने बहुत राहत दी। चांदी का दाम इस महीने कई बार कम हुए। चांदी में भारी गिरावट आने के बाद 70 हजार के करीब पहुंच चुकी चांदी की कीमत लगभग 63 हजार हो गई। हालांकि बीच में दो दिन चांदी का भाव 900 रुपए तक बढ़ गया, लेकिन आज फिर चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है। जिसके बाद चांदी का नया रेट 63,200 रुपए किलो है।

कैसे मापें सोने की शुद्धता

हम कैसे पता करें कि सोना कितना शुद्ध है तो ये भी बता देते हैं। दरअसल, इसके लिए पहले कैरट को फीसदी यानी प्रतिशत में बदलना होता है। इसके लिए हम मात्रा को 100 से गुणा करते हैं, आए परिणाम को 24 से विभाजित करते हैं। जैसे- 22 कैरट सोने के सिक्के में सोने के अनुपात पता लगाने के लिए 22 को 24 से पहले भाग देंगे, नतीजा 0.9166 आएगा। इसे 100 के साथ गुणा करें, जिसका नतीजा 91.66 प्रतिशत है। इससे यह पता चलता है कि सोने की शुद्धता कितनी है।

सोने का रेट कैसे चेक करें (How To Check Gold Rate)

अगर आप सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन सर्राफा बाजार या ज्वेलर्स की शाॅप जाने से पहले सोने का दाम जान लेना चाहते हैं तो घर बैठे एक मिस्ड कॉल देकर आसानी से सोने का रेट पता लगा सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। Missed Call करने पर आपके फोन पर एक मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Shivani

Shivani

Next Story