×

Gold Silver Rate Today: सोना में मामूली बढ़त, चांदी में भारी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव

देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 14 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में आंशिक बढ़त देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से बढ़ा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 14 Jan 2022 2:10 AM GMT
gold silver rate today 18 march 2022 india delhi lucknow gold silver prices rise newstrack
X

gold silver rate today 

Gold-Silver Price 14 January 2022 : देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 14 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में आंशिक बढ़त देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की दरों (Chandi Ka Dam) में आज रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिल रही है। तो,आइये जानते हैं, शुक्रवार 14 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई रेट लिस्ट क्या संकेत दे रही।

'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 14 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) का भाव 51,220 रुपए है। यह एक दिन पहले की कीमत से मात्र 10 रुपए अधिक है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 46,960 रुपए है। यह भी अपने एक दिन पहले की कीमत से 10 रुपए ही ऊपर गया है। वहीं दूसरी ओर, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली।

हाल के दिनों में सोने के भाव में लगातार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। चांदी की कीमतों में भी कमोबेश यही हाल है। दूसरी ओर, खरमास की वजह से देश में अब तक शादियां थमी हुई हैं। जिसका व्यापक असर सोना-चांदी कारोबार पर पड़ा है। वहीं, कोरोना के कारण बीच-बीच में शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की वजह से कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को बेहतर विकल्प के तौर पर अपनाया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है, कि निवेशकों को इस समय खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। एक्सपर्ट सोना-चांदी के वर्तमान रेंज को खरीदारी के लिए बेहतर मान रहे हैं।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज 14 जनवरी 2022 को जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सफेद धातु की कीमत 62,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह एक दिन पहले के भाव से 3,000 रुपए कम है। बता दें, कि एक दिन पहले ही चांदी की कीमतों में बहुत बड़ी उछाल देखने को मिली थी। तब, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 4,500 रुपए तक अचानक बढ़ गई थी। आज फिर उतनी ही बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,581 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,648 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 45,810 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,58,000 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,871 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38,968 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,710 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,87,100 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 48,200 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,190 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 49,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51,220 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,960 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 50,000 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,210 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 49,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,000 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 49,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,000 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 49,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,000 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 48,960 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,400 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 48,840 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,330 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story