×

Sone Ka Bhav Kitna Hai: आज सोना का भाव इतना तो चांदी 200 रुपए चढ़ा, जानें आपके शहर में सोने-चांदी का क्या है दाम

Aaj Sone Ka Bhav Kitna hai: भारतीय सर्राफा बाजार में हर दिन सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। सोने-चांदी के शुक्रवार के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज शुक्रवार को दस ग्राम सोना आज एक दिन पहले के रेट पर ही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 26 Nov 2021 3:24 AM GMT (Updated on: 26 Nov 2021 3:41 AM GMT)
Sone Ka Bhav Kitna Hai: आज सोना का भाव इतना तो चांदी 200 रुपए चढ़ा, जानें आपके शहर में सोने-चांदी का क्या है दाम
X

Gold-Silver Price Today 26 November 2021: भारतीय सर्राफा बाजार में हर दिन सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। सोने-चांदी के शुक्रवार के दाम जारी कर दिए गए हैं। 'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट की मानें, तो आज शुक्रवार (26 नवंबर 2021) को दस ग्राम सोना आज एक दिन पहले के रेट पर ही है। चाहे 22 कैरेट गोल्ड हो या 24 कैरेट सोना कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। वहीं, चांदी की कीमतों में 200 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज गई है। तो आइये जानते हैं देशभर में किस दर पर बिक रहा है सोना और चांदी।

शादियों का सीजन शुरू हो गया है और सर्राफा बाजार में हलचल भी है। लेकिन, उस लिहाज से सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) का भाव ऐसे स्तर पर है, जिसे खरीदना ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि, उन लोगों के लिए जो भविष्य में निवेश के मकसद से धातुओं में (gold aur silver ka rate) में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। उनके लिए ये सही समय है। खासकर चांदी तो अपने निम्नतम स्तर पर है।

'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट की मानें, तो सोने और चांदी की कीमतें पिछले साल के इसी वक्त की तुलना में काफी कम है। गौरतलब है, कि पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से बाजार पहले से प्रभावित था।

आज सोने का भाव क्या है (Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai)

Aaj Sone Ka Dam - देशभर में आज शुक्रवार 26 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम की कीमत 51,100 रुपए है। गुरुवार को भी 10 ग्राम सोने का यही भाव था। मतलब, कीमतों में आज स्थिरता बनी हुई है। न तेजी और न गिरावट ही दर्ज हुई है। वहीं, आज 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 46 हजार 850 रुपए है, जो कल गुरुवार की कीमतों पर ही स्थिर है। किसी प्रकार की तेजी या नरमी के कोई संकेत देखने को नहीं मिले हैं।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai)

Aaj chandi ka ka dam - पिछले हफ्ते से चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन, इस हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को चांदी की कीमत 62,900 रुपए प्रति किलोग्राम है। जो कल यानी गुरुवार की कीमत 62,700 रुपए से 200 रुपए अधिक है। मतलब, चांदी की कीमतों में आज 200 रुपए का उछाल देखा जा रहा है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

-01 ग्राम सोने की कीमत 4,559 रुपए

-08 ग्राम सोने की कीमत का भाव 36,472 रुपए

-10 ग्राम सोने की कीमत 45,590 रुपए

-100 ग्राम सोने की कीमत 4,55,900 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

-01 ग्राम सोने की कीमत 4,849 रुपए

-08 ग्राम सोने की कीमत का भाव 38,792 रुपए

-10 ग्राम सोने की कीमत 48,490 रुपए

-100 ग्राम सोने की कीमत 4,84,900 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार):

-
चेन्नई में आज 49,050 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,960 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 47,360 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,630 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-दिल्ली में 51,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,850 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 49,800 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,100 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 48,760 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,700 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 48,760 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,700 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 48,760 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,700 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story