×

Sone Ka Bhav: 10 ग्राम सोना कितने का है आज, चांदी की कीमत में दो दिनों में आया भारी उछाल

Sone Ka Bhav : जुलाई महीना आते ही सोना मंहगा हो गया। वहीं चांदी का भाव कल बढ़ा था, लेकिन आज चांदी की कीमत कम हो गई है। आज की तारीख में 10 ग्राम सोना 50 रुपए मंहगा हो गया तो वहीं एक किलो चांदी 200 रुपए सस्ती हो गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 3 July 2021 3:05 AM GMT
Sone Ka Bhav
X

सोने की ज्वेलरी (Photo Social Media)

Sone Ka Bhav: सर्राफा बाजार में सोने के दाम (Sone Ka Dam) में लगातार दूसरे दिन इजाफा दर्ज किया गया। जुलाई महीना आते ही सोना मंहगा (Sona Mahnga) हो गया। वहीं चांदी का भाव (Chandi Ka Bhav) कल बढ़ा था, लेकिन आज चांदी की कीमत (Chandi Ki KImat) कम हो गई है। आज की तारीख में 10 ग्राम सोना 50 रुपए मंहगा हो गया तो वहीं एक किलो चांदी 200 रुपए सस्ती हो गई है। इसके पहले जून के आखिरी दिन यानि 30 जून को सोना 460 रुपए कम हो गया था, 30 जून को सोने का रेट 45,740 रुपए 10 ग्राम था, जो बीते तीन दिनों में बढ़कर 46,240 रुपए हो गया। यानि दो दिनों में सोना 500 रुपए तक महंगा हो गया।

सोना- चांदी का भाव (Aaj Sone Chandi Ka Bhav)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) ने सोने और चांदी की नई कीमते जारी करते हुए बताया कि 22 कैरेट सोने का भाव 50 रुपए बढ़ कर 46240 हो गया है। चांदी का भाव 200 रुपए किलो कम हो गया है।

आज सोने का भाव क्या हैै (Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai)

सोना खरीदने से पहले ग्राहक ये जान लें कि आज 10 ग्राम सोना कितने का है (10 Gram Sona Kitne Ka hai)। आज सोने का भाव 10 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 46240 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 1 जुलाई को 22 कैरेट सोने का भाव 46190 रुपए था। ऐसे में लगातार मंहगा हो रहा है। पिछले 10 दिनों में सोने का रेट 90 रुपए बढ़ गया है।


आज चांदी का भाव क्या (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai)

चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी सस्ती हुई है। एक किलो चांदी का भाव 200 रुपए कम होने के बाद आज चांंदी का दाम 68,500 रुपए हो गय़ा। बीते दिन चांदी के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। 1100 रुपए प्रति किलो चांदी की कीमत में उछाल आ गया था। इसके पहले 30 जून को चांदी 67,600 रुपए की थी।

आपके शहर में Gold Price

शहर

22 कैरेट सोने का भाव (22 Carat Gold Rate)

22 कैरेट सोने का भाव (24 Carat Gold Rate)

दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Gold Price)

46,35050,360

मुंबई में सोने का भाव (Gold Price in Mumbai)

46,24047,240

चेन्नई में सोने का भाव (Chennai Gold Rate)

44,65048,710

कोलकाता में सोने का भाव (Kolkata Me Gold Rate)

46,55049,260

लखऩऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sone Ka Bhav)

46,35050,360

बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव (Bangalore Gold Price)

44,20048,220

हैदराबाद में सोने का भाव (Gold Price in Hyderabad)

44,20048,220

पुणे में सोने का भाव (Pune Gold Rate)

46,24047,240

अहमदाबाद में सोने का भाव (Ahmedabad me Sone Ka Bhav)

46,70048,700

क्या होता है कैरट का मतलब (Kya Hota Hai Carat)?

अगर आप सोना खरीदने जाते हैं तो फिर आपसे ये तो जरूर पूछा जाता होगा कि आप कितने कैरट का गोल्ड खरीदना चाहते हैं। यानी आपको कितना शुद्ध सोना चाहिए। बता दें कि सोने की शुद्धता की गणना के लिए कैरट का इस्तेमाल होता है। या फिर यूं कह लीजिए कि सोने की शुद्धता मापने का सबसे अहम पैमाना कैरट ही होता है। कैरट जितना ज्यादा होगा सोना उतना ही खरा होगा और सोने की शुद्धता के हिसाब से ही उसकी कीमत तय होती है।

कैसे मापें सोने की शुद्धता

अब बात यहां फंसती है कि हम कैसे पता करें कि सोना कितना शुद्ध है तो ये भी बता देते हैं। दरअसल, इसके लिए पहले कैरट को फीसदी यानी प्रतिशत में बदलना होता है। इसके लिए हम मात्रा को 100 से गुणा करते हैं, आए परिणाम को 24 से विभाजित करते हैं।

जैसे- 22 कैरट सोने के सिक्के में सोने के अनुपात पता लगाने के लिए 22 को 24 से पहले भाग देंगे, नतीजा 0.9166 आएगा। इसे 100 के साथ गुणा करें, जिसका नतीजा 91.66 प्रतिशत है। इससे यह पता चलता है कि सोने की शुद्धता कितनी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story