×

Sone Ka Bhav: लगातार 3 दिनों से बढ़ रहा सोने का भाव, चांदी की कीमत में बंपर उछाल

Sone Ka Bhav: वैसे तो कई दिनों से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन आज सोने का रेट फिर एक बार महंगा हो गया। जुलाई में लगातार सोने का भाव बढ़ रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 4 July 2021 3:29 AM GMT
Gold Hallmarking: हॉलमार्क हुआ जरूरी, अब क्या होगा घर में रखे सोने का?
X

सोने के आभूषण (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sone Ka Bhav: Gold खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जरा रुक जाएं, आज सोना खरीदना नुकसानदायक हो सकता है। वैसे तो कई दिनों से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन आज सोने का रेट (Sone ka Rate) फिर एक बार महंगा हो गया। जुलाई में लगातार सोने का भाव (Sone Ka Bhav) बढ़ रहा है। ऐसे में जून के आखिरी दिन सोने की कीमत (Sone Ki Kimat) जहां 45,740 रुपए प्रति दस ग्राम था , तो वहीं मात्र तीन दिन में सोना 46,300 रुपए का हो गया यानि 560 रुपए महंगा। चांदी के दाम (Chandi Ka Dam) की बात करें तो आज चांदी की कीमत (Chandi Ki Kimat) में भी भारी उछाल आया है।

सोना- चांदी का भाव (Aaj Sone Chandi Ka Bhav)

जुलाई में सोना चांदी काफी मंहगा हो गया है। सोने में बीते 3 दिनों से लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) सोने का जो नया रेट जारी किया है उसके मुताबिक, आज सोने में दाम 60 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। चांदी भी आज 700 रुपए किलो महंगी हो गई।

आज सोने का भाव क्या हैै (Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai)

आज 10 ग्राम सोने का भाव 60 रुपए की उछाल के बाद 46,300 रुपए (22 कैरेट सोना) हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 47,300 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके पहले शनिवार को सोना 50 रुपए मंहगा हुआ था और शुक्रवार यानि जुलाई के पहले दिन 450 रुपए की उछाल सोने में आई थी। अब जानते हैं कि आपके शहर में 10 ग्राम सोना कितने रुपए (10 Gram Sona Kitne ka hai) का है।

शहर

22 कैरेट सोने का भाव (22 Carat Gold Rate)

24 कैरेट सोने का भाव (24 Carat Gold Rate)

दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Gold Price)

4645050450

मुंबई में सोने का भाव (Gold Price in Mumbai)

4630047300

चेन्नई में सोने का भाव (Chennai Gold Rate)

4485048930

कोलकाता में सोने का भाव (Kolkata Me Gold Rate)

4690049600

लखऩऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sone Ka Bhav)

4645050450

बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव (Bangalore Gold Price)

4430048330

हैदराबाद में सोने का भाव (Gold Price in Hyderabad)

4430048330

पुणे में सोने का भाव (Pune Gold Rate)

4630047300

अहमदाबाद में सोने का भाव (Ahmedabad me Sone Ka Bhav)

4670048700

आज चांदी का भाव क्या (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai)

आज का चांदी का भाव भी बढ़ गया है। एक किलो चांदी आज 700 रुपए महंगी हो गई है। जिसके बाद चांदी की कीमत आज 69200 रुपए हो गई, जो बीते दिन 68500 थी। बता दें कि 1 जुलाई को चांदी के दाम में बंपर बढ़ोतरी हुई थी। चांदी महीने की शुरुआत में ही 1100 रुपए महंगी हो गई। हालांकि कल चांदी का रेट 200 रुपए कम हुआ, वहीं आज फिर 700 रुपए बढ़ गया।

क्या होता है कैरट का मतलब (Kya Hota Hai Carat)?

अगर आप सोना खरीदने जाते हैं तो फिर आपसे ये तो जरूर पूछा जाता होगा कि आप कितने कैरट का गोल्ड खरीदना चाहते हैं। यानी आपको कितना शुद्ध सोना चाहिए। बता दें कि सोने की शुद्धता की गणना के लिए कैरट का इस्तेमाल होता है। या फिर यूं कह लीजिए कि सोने की शुद्धता मापने का सबसे अहम पैमाना कैरट ही होता है। कैरट जितना ज्यादा होगा सोना उतना ही खरा होगा और सोने की शुद्धता के हिसाब से ही उसकी कीमत तय होती है।

कैसे मापें सोने की शुद्धता

अब बात यहां फंसती है कि हम कैसे पता करें कि सोना कितना शुद्ध है तो ये भी बता देते हैं। दरअसल, इसके लिए पहले कैरट को फीसदी यानी प्रतिशत में बदलना होता है। इसके लिए हम मात्रा को 100 से गुणा करते हैं, आए परिणाम को 24 से विभाजित करते हैं।

जैसे- 22 कैरट सोने के सिक्के में सोने के अनुपात पता लगाने के लिए 22 को 24 से पहले भाग देंगे, नतीजा 0.9166 आएगा। इसे 100 के साथ गुणा करें, जिसका नतीजा 91.66 प्रतिशत है। इससे यह पता चलता है कि सोने की शुद्धता कितनी है।

Shivani

Shivani

Next Story