×

Sone Ka Bhav: आज क्या है सोने-चांदी का भाव, जानें आपके शहर में धातुओं की क्या है कीमत

आज सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत (24 Carat Gold price) की बात करें तो 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 4,928 रुपए है। एक दिन पहले यह 4,927 रुपए चल रहा था। जबकि, 8 ग्राम सोने का दाम 39,424 रुपए चल रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 15 Nov 2021 6:26 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2021 6:39 AM GMT)
Sone Ka Bhav: आज क्या है सोने-चांदी का भाव, जानें आपके शहर में धातुओं की क्या है कीमत
X

Sone Ka Bhav: देश में त्योहारी सीजन अब ख़त्म हो चुका है। लेकिन, शादियों का मौसम आ गया है। शादियों को लेकर लोग सोने की खरीदारी में जुट गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि बाजार में मांग बढ़ने कारण सोने-चांदी के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है। आज सोमवार (15 नवंबर 2021) को पीली धातु की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मूल्यवान धातु सोने की 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत (Sone Ka Dam) सोमवार की सुबह 48,290 रुपए रहा। बीते दिनों आखिरी कारोबारी दिन यही सोना प्रति 10 ग्राम 48,280 रुपए पर बंद हुआ था। इस लिहाज से आज 22 कैरेट सोने के भावों में तेजी देखने को मिली। आज 22 कैरेट वाले 01 ग्राम सोने का भाव (Gold Price) भारतीय बाजार (Indian Market) में 4,828 रुपए है। जबकि, एक दिन पहले यह 4,827 रुपए था। जबकि, 8 ग्राम 22 कैरेट वाले सोने का भाव सोमवार को शुरुआती दौर में 38,624 रुपए रहा।

24 कैरेट सोने का भाव

आज सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत (24 Carat Gold price) की बात करें तो 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) 4,928 रुपए है। एक दिन पहले यह 4,927 रुपए चल रहा था। जबकि, 8 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Dam) 39,424 रुपए चल रहा है। वहीं, 10 ग्राम सोने का भाव 49,280 रुपए चल रहा है। 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 4,92,800 रुपए चल रहा है। जबकि, एक दिन पहले यह भाव 4,92,700 रुपए था।

देश के चार महानगरों में आज सोने का भाव

वहीं, देश के चार महानगरों की बात करें तो आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव क्रमश: 48,050 रुपए तथा 52,420 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 46,550 रुपए और 50,780 रुपए है। जबकि, मुंबई में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव क्रमश: 48,280 रुपए व 49,280 रुपए है। वहीं, कोलकाता में 22 कैरेट तथा 24 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 48,550 रुपए और 51,250 रुपए है।

देश के अन्य शहरों में आज क्या है सोने का भाव?

-लखनऊ में 22 कैरेट सोना 46,700 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 49,700 रुपए है।

-बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना 46,100 रुपए और 24 कैरेट का भाव 50,180 रुपए है।

-हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 46,100 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 50,180 रुपए है।

-अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 47,280 रुपए तथा 24 कैरेट का भाव 50,280 रुपए है।

-जयपुर में 22 कैरेट सोना 48,200 रुपए और 24 कैरेट का भाव 50,500 रुपए है।

-केरल में 22 कैरेट सोना 46,100 रुपए और 24 कैरेट का भाव 50,180 रुपए है।

-कोयंबटूर में 22 कैरेट सोना 46,550 रुपए और 24 कैरेट का भाव 50,780 रुपए है।

-मदुरई में 22 कैरेट सोना 46,550 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 50,780 रुपए है।

-पुणे में 22 कैरेट सोना 47,290 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 50,620 रुपए है।

आज चांदी का भाव क्या है (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai)

आज चांदी के भावों (Silver Price) में तेजी देखने को मिली है। भारतीय बाजार में आज 01 ग्राम चांदी का भाव 67.20 रुपए है। बता दें, कि एक दिन पहले यह भाव 67.10 रुपए था। जबकि, 8 ग्राम चांदी का भाव 537.60 रुपए है। वहीं, एक दिन पहले यह 536.80 रुपए था। प्रति 10 ग्राम चांदी का भाव आज 672 रुपए चल रहा है। यही एक दिन पहले का भाव 671 रुपए था। 100 ग्राम चांदी (chandi) का भाव आज 6,720 रुपए है। एक दिन पहले यह 6,710 रुपए था। एक किलोग्राम चांदी का भाव आज 67,200 रुपए है। एक दिन पहले यह 67,100 रुपए था। मतलब आज चांदी 100 रुपए महंगा हुआ।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story