×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Sone Ka Bhav: सोना होने चला 50 हजारी, जानें क्या है चांदी का भाव, आपके शहर में धातुओं की क्या है कीमत

देश में त्योहारी सीजन ख़त्म होने के बाद अब शादियों का मौसम शुरू हो रहा है। जिसे लेकर इन धातुओं की कीमतों में बुधवार को तेजी दिखना शुरू हो गया। सोने-चांदी के भाव में आज तेजी का रुख देखने को मिला।

aman
By aman
Published on: 17 Nov 2021 5:15 AM GMT (Updated on: 17 Nov 2021 7:41 AM GMT)
Sone Ka Bhav: सोना होने चला 50 हजारी, जानें क्या है चांदी का भाव, आपके शहर में धातुओं की क्या है कीमत
X

Sone Ka Bhav: देश में त्योहारी सीजन ख़त्म होने के बाद अब शादियों का मौसम शुरू हो रहा है। जिसे लेकर इन धातुओं की कीमतों में आज बुधवार (17 नवंबर 2021) को तेजी दिखना शुरू हो गया। सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price Today) में आज तेजी का रुख देखने को मिला।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज एक बार फिर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में 0.11 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। जबकि, चांदी की कीमतों (Silver price) में 0.26 फीसद की गिरावट रही। इस मिले-जुले रुख के साथ बाजार कारोबार कर रहा है।

सोना जल्द हो सकता है 50 हजारी

इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की मानें तो दिवाली के मौके पर गोल्ड में जमकर बिक्री हुई। हालांकि, अब त्‍योहारी सीजन खत्म और शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सोना और चांदी की कीमतों को बढ़ी मांग का समर्थन मिलता है। गौरतलब है, कि सोना एक बार फिर धीरे-धीरे ही सही 50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की तरफ बढ़ रहा है।

सोना-चांदी का भाव

बाजार में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में आज 0.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ सोना 49,093 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। जबकि, आज के कारोबार में चांदी 0.26 फीसद तक गिर गई। जिससे आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 66,409 रुपए है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरट सोने के दाम - प्रति ग्राम

-1 ग्राम सोने की कीमत 4,711 रुपए

-8 ग्राम सोने की कीमत 37,688 रुपए

-10 ग्राम सोने की कीमत 47,110 रुपए

-100 ग्राम कीमत 4 लाख 71 हजार 100 रुपए।

लखनऊ में 24 कैरट सोने के दाम - प्रति ग्राम

-1 ग्राम सोने के दाम 5,011 रुपए

-8 ग्राम सोने का दाम 40,088 रुपए

-10 ग्राम सोने का दाम 50,110 रुपए

-100 ग्राम सोने का दाम 5 लाख एक हजार एक सौ रुपए है।

एक किलो चांदी की कीमत में 400 रुपए की गिरावट

लखनऊ में आज चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली। आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत में 400 रुपए की कमी देखने को मिली। इस वजह से आज एक किलोग्राम चांदी 66,400 रुपए में खरीदी जा सकती है।

इस तरह चेक करें लेटेस्ट रेट्स

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story