×

Sone Ka Bhav: UP में आज सोना स्थिर तो चांदी हुआ और सस्ता, लखनऊ में आज 10 ग्राम पीली धातु का क्या ये है भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार को 50,100 रुपए बरकरार है। यह गुरुवार के भाव पर ही बना हुआ है। 'गुड रिटर्नस' वेबसाइट की मानें तो चांदी की कीमत आज 66,000 रुपए प्रति किलो है।

aman
By aman
Published on: 19 Nov 2021 9:32 AM GMT
silver rate aaj ka
X

silver rate aaj ka

Gold-Silver Price Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार (19 नवंबर 2021) को 50,100 रुपए बरकरार है। यह गुरुवार के भाव पर ही बना हुआ है। 'गुड रिटर्नस' वेबसाइट की मानें तो चांदी की कीमत आज 66,000 रुपए प्रति किलो है। चांदी कल से 300 रुपए सस्ता हुआ है।

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोना का भाव 47,100 रुपए है। गुरुवार को भी पीला धातु इसी भाव से बिक रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 21 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 48,196 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में यह 48,175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को जहां एक ओर सोने की कीमत में बढ़त देखी गई, वहीं दूसरी कीमती धातु चांदी का भाव आज भी गिर गया। चांदी की कीमत में 121 रुपये की कमी आई है। इस गिरावट के साथ चांदी का दाम 65,147 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में चांदी 65,268 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी थी।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का आज का भाव ये है

-01 ग्राम सोने का दाम 4,710 रुपए है।

-08 ग्राम सोने का दाम 37,680 रुपए है।

-10 ग्राम सोने की कीमत 47,100 रुपए है।

-100 ग्राम सोने की कीमत 4 लाख 71 हजार रुपए है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

-01 ग्राम सोने की कीमत 5,010 रुपए

-08 ग्राम सोने की कीमत 40,080 रुपए

-10 ग्राम सोने की कीमत 50,100 रुपए

-100 ग्राम सोने की कीमत 5 लाख 01 हजार रुपए है।

चांदी में 300 रुपए की गिरावट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चांदी एक बार फिर सस्ती हुई है। लखनऊ में चांदी के भाव में आज फिर अच्छी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को एक किलोग्राम चांदी की कीमत 66,300 रुपए थी। आज शुक्रवार को एक किलोग्राम चांदी की कीमत 66,000 रुपए है। यानी कल गुरुवार की कीमत से 300 रुपए और सस्ता। चांदी में बीते एक हफ्ते में अच्छी गिरावट देखने को मिली है।

इस तरह चेक करें लेटेस्ट रेट्स

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story