×

Sone Ka Bhav: चांदी 2200 रुपए सस्ती, सोने के भाव में लगातार 5 दिनों से आ रही गिरावट, चेक करें आज का Gold Rate

Sone Ka Bhav: अगर आप इस इंतजार में हैं कि सोना कब सस्ता होगा तो बता दें कि आज 10 ग्राम सोने का भाव 10 रुपए की गिरावट के बाद 47,030 रुपए (22 कैरेट सोना) हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 20 July 2021 5:42 AM GMT (Updated on: 20 July 2021 5:43 AM GMT)
Sone Ka Bhav
X

ज्वैलर्स की शाॅप पर ग्राहक (File Photo)

Sone Ka Bhav: सोना खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये समय सबसे बढ़िया रहेगा। सोने का भाव (Sone Ka Bhav) लगातार पांच दिनों से कम हो रहा है। फिलहाल सोना इतना सस्ता हो गया है कि कानों की झुमकियां तो खरीद ही लीजिए। विश्वास न आए तो आज के सोने का दाम (Sone Ka Dam) जान लीजिए। वैसे चांदी का दाम (Chandi Ka Dam) भी आपको खुश कर देगा। चांदी के भाव (Chandi Ka Bhav) में भी कई दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी का रेट (Aaj Chandi Ka Rate) फिर से कम हो गया, तो अगर झुमकियां आपके बजट में नहीं आ रहीं तो पायल खरीदने में कोई नुकसान नहीं होगा।

सोना- चांदी का भाव (Aaj Sone Chandi Ka Bhav)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) ने सोने का नया रेट जारी करक दिया है। आज सोने का दाम 10 रुपए प्रति 10 ग्राम कम हो गया है। चांदी भी आज 300 रुपए किलो सस्ती हो गई है। पिछले दस दिनों में सोने की कीमत मात्र तीन बार बढ़ी। वहीं 6 दिन सोने का भाव गिर चुका है। चांदी की बात करें तो 10 जुलाई से अब तक मात्र तीन बार ही चांदी के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाकि इन दस दिनों में चांदी के दाम कम होने से काफी राहत मिली।

आज सोने का भाव क्या हैै (Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai)

अगर आप इस इंतजार में हैं कि सोना कब सस्ता होगा (Sona Kab Sasta Hoga) तो बता दें कि आज 10 ग्राम सोने का भाव 10 रुपए की गिरावट के बाद 47,030 रुपए (22 कैरेट सोना) हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 48,030 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके पहले बीते दिन सोना 150 रुपए सस्ता हुआ था । वहीं 18 जुलाई को 10 रुपए, 17 जुलाई को 150 रुपए और 16 जुलाई को 130 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से सोना सस्ता हुआ। यानि इस 5 दिनों में सोना 450 रुपए तक सस्ता हो गया।

आपके शहर में सोने का भाव (Shahar Me Sone Ka Bhav)

22 कैरेट सोने का भाव (22 Carat Gold Rate)

24 कैरेट सोने का भाव (24 Carat Gold Rate)

दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Gold Price)

47,15051,440

मुंबई में सोने का भाव (Gold Price in Mumbai)

47,03048,030

चेन्नई में सोने का भाव (Chennai Gold Rate)

45,66049,810

कोलकाता में सोने का भाव (Kolkata Me Gold Rate)

47,61050,310

लखऩऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sone Ka Bhav)

47,15051,440

बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव (Bangalore Gold Price)

45,25049,370

हैदराबाद में सोने का भाव (Gold Price in Hyderabad)

45,25049,370

पुणे में सोने का भाव (Pune Gold Rate)

47,03048,030

अहमदाबाद में सोने का भाव (Ahmedabad me Sone Ka Bhav)

47,50049,500

आज चांदी का भाव क्या (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai)

आज का चांदी का भाव में भी कमी आई है। एक किलो चांदी आज 300 रुपए सस्ती हो गई है। जिसके बाद चांदी की कीमत आज 67,500 रुपए हो गई, जो बीते दिन 67,800 थी। बता दें कि 1 जुलाई को चांदी के दाम में बंपर बढ़ोतरी हुई थी। चांदी महीने की शुरुआत में ही 1100 रुपए महंगी हो गई। हालांकि कल चांदी का रेट 600 रुपए कम हुआ। इसके पहले 18 जुलाई को चांदी के दाम स्थिर रहे, लेकिन 17 जुलाई को 1300 रुपए किलो सस्ती हो गई थी। यानि इन 4 दिनों में चांदी 2200 रुपए तक सस्ती हो गई।

Shivani

Shivani

Next Story