×

Gold Silver Rate Today : सोना 110 रुपए गिरा तो चांदी में 400 रुपए की वृद्धि, जानें एक तोला सोना का क्या है भाव

देश के सर्राफा बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 12 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में गिरावट देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से नीचे गिरा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 12 Jan 2022 2:12 AM GMT
सोने-चांदी की कीमतें : gold silver rate today 25 march 2022 india delhi lucknow me sone chandi ka bhav kya hai newstrack
X

सोने-चांदी की कीमतें

Gold-Silver Price 12 January 2022 : देश के सर्राफा बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 12 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में गिरावट देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से नीचे गिरा है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की दरों (Chandi Ka Dam) में उछाल देखने को मिल रहा है। तो, आइये जानते हैं, बुधवार 12 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई रेट लिस्ट क्या संकेत दे रही है।

'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 12 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) का भाव 51,900 रुपए है। यह एक दिन पहले की कीमत से 110 रुपए कम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 46,650 रुपए है। यह भी अपने एक दिन पहले की कीमत से 110 रुपए ही कम है। वहीं दूसरी ओर, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज उछाल दिख रहा है।

हाल के दिनों में सोने के भाव में लगातार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कमोबेश चांदी की कीमतों में भी यही हाल है। दूसरी ओर, खरमास की वजह से देश में शादियां थम गई हैं। जिसका व्यापक असर सोना-चांदी की खरीद-फरोख्त पर पड़ा है। इससे बाजार भी प्रभावित हुआ है। वहीं, कोरोना के कारण शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की वजह से कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को बेहतर विकल्प के तौर पर अपनाया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है, कि निवेशकों को इस समय खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। एक्सपर्ट सोना-चांदी के वर्तमान रेंज को खरीदारी के लिए सबसे बेहतर मान रहे हैं।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai) Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज 12 जनवरी 2022 को बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को सफेद धातु की कीमत 60,800 रुपए प्रति किलोग्राम रही। यह एक दिन पहले के भाव से 400 रुपए अधिक है। बता दें, कि इससे पहले बीते हफ्ते चांदी की दरों में कई दिन ऐसे आए जब कीमतों में बड़ी कमी देखी गई थी।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,550 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,400 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 45, 500 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,55,000 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,840 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38, 720 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,400 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,84,000 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 48,950 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,870 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 48,590 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,590 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51,900 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,650 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 49,550 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,850 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 48,760 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,700 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 48,760 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,700 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 48,760 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 44,700 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 48,600 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,000 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 48,340 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,840 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story