×

Start-Up Funding: 2022 में भारत की स्टार्ट-अप फंडिंग में आई जोरदार गिरावट, एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Start-Up Funding: जनवरी 2022 से लेकर नवंबर 2022 की अवधि में भारत में स्टार्ट-अप फंडिंग 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद स्टार्ट अप कुल फंडिंग 24.7 बिलियन डॉलर रह गई है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 10 Dec 2022 11:31 AM GMT
Start-Up Funding
X

Start-Up Funding (सोशल मीडिया) 

Start-Up Funding: भारत में स्टार्ट अप फंडिंग को लेकर एक खबर सामने आई है, जो चौकाने वाली है। भारत में स्टार्ट अप फंडिंग के लिहाज से साल 2022 अच्छा साबित नहीं हुआ है। डेटा प्लेटफॉर्म Tracxn ने शानिवार को देश की स्टार्ट-अप फंडिंग को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें रिपोर्ट में पता चला है कि जनवरी 2022 से लेकर नवंबर 2022 की अवधि में भारत में स्टार्ट-अप फंडिंग 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद स्टार्ट अप कुल फंडिंग 24.7 बिलियन डॉलर रह गई है। इससे पहले पिछले साल की समान अवधि में यह 37.2 बिलियन डॉलर पर थी। इसमें सबसे बुरा प्रदर्शन ई- शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाली एडटेक कंपनी का रहा है।

इन वजहों से गिरी फंडिंग

दरअसल, वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में फंडिंग विंटर की शुरुआत हुई थी। लेकिन वैश्विक स्तर पर बढ़ती ब्याज दरें और मंदी आने की आंशका से निवेशक निवेश करने को लेकर खोड़ा सतर्क हो गए, जिस वजह से इस साल देश की स्टार्ट-अप फिंडिंग उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Trackxn जियो एनुअल रिपोर्ट: इंडिया टेक 2022 के अनुसार, इस साल सबसे बुरा प्रदर्शन स्टार्ट अप फिंडिंग में फिनटेक, रिटेल और एडटेक क्षेत्रों का रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल फिनटेक और खुदरा क्षेत्रों के लिए फंडिंग में क्रमशः 41 प्रतिशत और 57 प्रतिशत की कमी आई है। आरबीआई ने फिनटे क्षेत्र में इस साल बड़ा नीतिगत बदलाव किया। केंद्रीय बैंक ने गैर-बैंक फिनटेक व्यवसायों और प्रीपेड कार्ड्स को क क्रेडिट लाइन को लोड करने से रोक दिया, जिससे स्लाइस और यूनी पे जैसे स्टार्ट-अप्स के बिजनेस मॉडल पर असर पड़ा है।

एडटेक में सबसे अधिक फंडिंग BYJU's ने की हासिल

साल 2022 में एडटेक सेक्टर फंडिंग को लेकर जूझता रहा। इस साल इस क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में 39 फीसदी फंडिंग की गिरावट आई है। दरअसल, देश में कोरोना महामारी के थमने के बाद स्कूल कॉलेज खुले गए हैं,जिसकी वजह से एडटेक सेक्टर की मांग में गिरावट आई है। कोरोना महामारी के चलते देश में हुए बंदी से एडटेक क्षेत्र की मांग काफी बढ़ गई थी। 2022 में एडटेक फंडिंग का लगभग 70 प्रतिशत BYJU's Upgrad, LEAD School और PhysicsWallah से प्राप्त हुआ है,जोकि पांच राउंड में 100 मिलियन डॉलर से अधिक का है। इसमें कुल फंडिंग का 50 फीसदी हिस्सा बायजू ने जुटाया है, जो 1.2 बिलियन डॉलर है।

फंडिंग राउंड संख्या में भी लुढ़की

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-नवंबर 2022 में फंडिंग राउंड की संख्या में 30 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद यह 1841 रह गए है। इससे पहले पिछले साल की सामान अवधि में फंडिंग राउंड की संख्या 2647 पर थी। 592 राउंड में जुटाए गए कुल 10.8 बिलियन की फंडिंग से साथ 2022 में बैंगलोर पहले स्थान पर रहा है, जबकि, मुंबई 3.9 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे और 2.6 बिलियन डॉलर के साथ दिल्ली एनसीआर देश में कुल स्टार्ट फंडिंग के मामले पर तीसरे स्थान पर रहा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story