×

Stock Market Closed on Rise: बाजार की तेजी से मिला दिवाली से पहले निवेशकों को तोहफा, सेंसेक्स निफ्टी बढ़त पर बंद

Stock Market Closed on Rise: लगातार छह कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हुए बढ़त पर बंद।

Virendra Singh
Written By Virendra Singh
Published on: 21 Oct 2022 11:15 AM GMT
Stock Market Closed on Rise
X

Stock Market Closed on Rise (सोशल मीडिया) 

Stock Market Closed on Rise: दिवाली त्योहार से पहले शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के बदौलत धनरेसर और दिवाली पर निवेशकों की चांदी हो गई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार उछाल पर बंद हुआ है। इसले पहले आज सुबह कारोबार की शुरुआत भी तेजी के साथ की थी। दिन भर रही खरीदारी के चलते शाम को शेयर बाजार ने हरे निशान पर क्लोजिंग की है। BSE का सेंसेक्स 104 अंक उछलकर 59,307 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, NSE का 50 निफ्टी 12 अंक की बढ़त के साथ 17,567 पर कारोबार समाप्त किया है। पूरे दिन भारतीय शेयर बाजार में रही तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 4 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

लगातार 6 दिन बाजार में रही बढ़त

आपको बता दें कि भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह के कारोबार में लगातार बढ़त पर बंद हुए हैं। अगर बीते शुक्रवार के कारोबार को जोड़ दें तो कुछ छह दिन शेयर बाजार उछाल पर कारोबार समाप्त किया है।

बैंकिंग इंडेक्स सबसे अधिक मजबूत

आखिरी दिन के कारोबार में अधिकांश इंडेक्सों में खरीदारी का माहौल रहा। आज बैंकिंग इंडेक्स सबसे अधिक मजबूत हुए और यह 1.7 फीसदी उछाल पर बंद हुए। उसके बाद फाइनेंशियल इंडेक्‍स आधा फीसदी मजबूत होकर बंद हुए हैं। हालांकि आईटी, ऑटो, मेटल, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्‍स गिरावट रही है। इसके साथ ही, हैवीवेट शेयर भी गिरावट पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स 18 शेयर लाल निशान पर

शाम के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयर में से 18 शेयर गिरावट पर बंद हुए हैं,जबकि 12 शेयर हरे निशान पर रहे। आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई पर 3558 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें1445 शेयर हरे निशान पर, 1969 शेयर लाल निशान में और 144 शेयर बिना कारोबार के बंद हुए हैं।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

शुक्रवार को जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया,उसमेंAXISBANK, ICICIBANK, KOTAKBANK, HUL व TITAN शामिल हैं, जबकि टॉप लूजर्स में BAJFINANCE, BAJAJFINSV, INDUSINDBK, LT, ITC और RIL हैं।

एशियाई बाजारों में रहा मिक्स ट्रेंड

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में मिला जुला असर दिखाई दिया। SGX Nifty 0.35 फीसदी मजबूत हुए हैं तो निक्‍केई 22 में 0.21 फीसदी की गिरावट रही। स्‍ट्रे टाइम्‍स 0.78 फीसदी और हैंगसेंग 0.11 फीसदी कमजोर साबित हुए। वहीं, कोस्‍पी में 0.26 फीसदी और शंघाई कंपोजिट में 0.41 फीसदी की उछाल देखने को मिली।

दबाव में अमेरिकी बाजार

लगातार दो कारोबार दिन अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए। गुरुवार को भी गिरावट पर बंद हुआ। Dow Jones 90 अंक की गिरावट पर बंद हुआ था। S&P इंडेक्‍स 0.80 फीसदी गिरावट रही। वहीं, Nasdaq 0.61 फीसदी गिरावट के साथ 10,614.84 पर बंद हुआ।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story