×

Stock Market Closing: लग गया बाजार के तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 215 अंक लुढ़का, निफ्टी 18000 पार बंद

Stock Market Closing: आज से पहले लगातार चार कारोबारी सत्र में शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। बुधवार को दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट सेंसेक्स में आई।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 2 Nov 2022 10:22 AM GMT (Updated on: 2 Nov 2022 10:53 AM GMT)
Stock Market Closing
X

Stock Market Closing (सोशल मीडिया)

Stock Market Closing: बीते चार कारोबारी सत्र में तेजी के बाद पांचवें कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में गिरावट आई है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट पर कारोबार का अंत किया है। इससे पहले आज बाजार ने फ्लैट पर कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन कुछ देरी के बाद इसमें गिरावट आ गई और यह क्लोजिंग तक जारी रही।

कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए हैं। शाम के वक्त BSE का सेंसेक्स 215.26 अंक या 0.35 फीसदी तक लुढ़का और यह 60,906.09 के स्तर पर आकर बंद हुआ। इसी तरह, NSE का 50 निफ्टी 62. 55 अंक या 0.34 फीसदी गिरकर 18,082.85 के स्तर बंद हुआ है। शाम के वक्त सेंसेक्स के 30 शेयर में से 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 8 शेयर हरे निशान पर बंद हुए है।

रियल्टी और पीएसयू बैंक सबसे अधिक टूटे

बुधवार को कारोबार में मिला जुला असर दिखाई दिया। निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट रियल्टी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में रही और यह 0.80 फीसदी टूटे। इसके अलावा आईटी, बैंक, ऑटो, फार्मा, एफएमजीसी और फाइनेंशियल इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। हालंकि मेटल इंडेक्स बढ़त पर और इसमें 0.64 फीसदी की तेजी रही। अगर बात हैवीवेट शेयरों की करें तो इसमें आज के कारोबार में गिरावट रही है।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

टॉप गेनर्स की लिस्ट में Hindalco, Sun Pharma, ITC, Tech Mahindra, ONGC, RIL और Dr. Reddys के शेयर रहे,जबकि टॉप लूजर्स की लिस्ट में Bharti Airtel, Apollo Hospital, Maruti Suzuki, Eicher Motors, Britannia, Divis Labs और HCL Tech रहे। इसमें सबसे गिरावट 3.08 फीसदी Bharti Airtel में रही।

एशियाई बाजारों में गिरावट

भारतीय बाजार के साथ आज प्रमुख एशियाई बाजारों में भी कमजोर साबित हुए। इसमें SGX Nifty में 0.11 फीसदी गिरावट रही तो निक्केई फ्लैट पर कारोबार किया। स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.26 फीसदी लुढ़का है तो वहीं, हैंगसेंग 1 फीसदी, ताइवान वेटेड 0.37 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.57 फीसदी तेजी रही, जबकि कोस्पी फ्लैट पर कारोबार किया।

अमेरिकी बाजार लुढ़का

फेड के मौद्रिक नीतियों में बढ़ोतरी की आंशका के बीच अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुआ है। लगातार दो कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट पर बंद हुए है। मंगलवार को Dow Jones 80 अंक गिरकर बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्‍स 0.41 फीसदी लुढ़का है और यह 3,856.10 पर बंद हुआ है। वहीं, Nasdaq 0.89 फीसदी टूटा है।

चार कारोबारी सत्र में रही थी तेजी

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में बाजार उछाल पर बंद हुआ था। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को BSE का 374.76 अंक या 0.62 फीसदी की उछाल के साथ 61,121.35 पर जाकर बंद हुआ था। वहीं, NSE का निफ्टी 133. 20 अंक या 0.74 फीसदी तेजी के साथ 18,145.40 पर बंद हुआ था। आपको बता दें कि आज से पहले पिछले लगातार चार कारोबारी सत्र में तेजी रही थी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story