×

Share Market: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 800 से अधिक अंकों की गिरावट, अडानी के शेयरों का बुरा हाल

Share Market: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन भारी गिरावट से शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को आई भारी गिरावट का बीएसई सेंसेक्स पर भी काफी असर पड़ा है

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 10 March 2023 5:47 AM GMT (Updated on: 10 March 2023 5:48 AM GMT)
Share Market
X

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

Share Market: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन भारी गिरावट से शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को आई भारी गिरावट का बीएसई सेंसेक्स पर भी काफी असर पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स 859.18 की भारी गिरावट के बाद 58947.10 अंक पर आ गया।

वैश्विक कारणों से निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी भी 239.25 अंकों की गिरावट के साथ 17350.35 अंक पर पहुंच गया। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में पांच फ़ीसदी और एचडीएफसी के शेयर में दो फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट की आंधी का असर दिखा था। अमेरिकी शेयर बाजार में आई इस भारी गिरावट का आज बीएसई के सेंसेक्स पर भी असर दिखाई पड़ा है। शेयर मार्केट के जानकारों का कहना है कि इसके साथ ही कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार मैं भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले कई दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की जा रही थी मगर अदानी ग्रुप के शेयर एक बार फिर गिरावट के ट्रैक पर दिख रहे हैं।

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अडानी ग्रीन और अडानी ट्रांसमिशन को छोड़कर अडानी ग्रुप के लगभग सभी शेयरों में गिरावट का रुख दिखा। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में पांच फ़ीसदी के बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी के डेटा लीक की खबर आने के बाद इसके शेयर में भी दो फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

निफ्टी के टॉप लूजर में आज अडानी एंटरप्राइजेज, हिंडालको, टेक महिंद्रा,आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल थे। दूसरी और निफ्टी के टॉप गेनर में टाटा मोटर्स, ब्रिटेनिया और बजाज ऑटो शामिल थे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story