Stock Market: निवेशकों के लिए आज ‘ब्लैक मंडे’, एक झटके में 10 लाख करोड़ साफ, सेंसेक्स 2424 अंक लुढ़का

Stock Market Crash: ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट का असर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में देखेने को मिला है।

Viren Singh
Published on: 5 Aug 2024 5:21 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2024 6:03 AM GMT)
Stock Market Crash
X

Stock Market Crash (सोशल मीडिया) 

Stock Market Crash: अमेरिका में आई मंदी के असर से सावन की तीसरा सोमवार भारतीय शेयर बाजार के लिए अशुभ बनकर आया है। शेयर बाजार खुलते ही भरभारकर लुढ़क गया, एक ही झटके में क्या पूंजीपति क्या आम, जिन्होंने ने भी शेयर बाजार बाजार में पैसा लगाया, 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं। ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट का असर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में देखेने को मिला है। दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं और अभी भी गिरावट पर ट्रेंड कर रहे हैं। इससे स्टॉक मार्केट आज क्रैश हो गया है।

सेंसेक्स 2000 अंकों तक टूटा

सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर ओपन हुआ। BSE Sensex 1,310.47 अंक या 1.62 फीसदी की गिरावट के साथ 79,671.48 अंक पर खुला। इसी तरह, NSE NIFTI के लेवल पर खुला, तो वहीं Nifty 404.40 अंक या 1.64 फीसदी नीचे जाकर 24,313.30 के लेवल पर ओपन हुआ। एक समय में सेंसेक्स 1500 अंक तो निफ्टी 500 अंक तक टूट गया।हालांकि जैसे ही कारोबार आगे बढ़ा तो बाजार में गिरावट भी बढ़ती जा रही है। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स 2200 अंक तक टूटकर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें 2.63 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, जबकि निफ्टी 633.5 अंक टूट चुका है और यह 2.56 फीसदी तक नीचे चला गया है।

एक झटके में डूब गई इतनी रकम

शेयर बाजार में आई इस गिरावट से आज निवेशकों के लिए ब्लैक मंडे साबित हुआ है। महज कुछ ही मिनटों में 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए, जबकि शुक्रवार को भी निशवेकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा था, तब एक दिन 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए थे। आज 10 लाख करोड़ रुपए खत्म होने के बाद BSE Market Cap 446.92 लाख करोड़ रुपये रह गया है। शुक्रवार को गिरावट के बाद यह 457.16 लाख करोड़ रुपये पर था।

सेंसेक्स के 26 तो निफ्टी 44 शेयर लाल निशान पर

सोमवार को आई जोरदार गिरावट के बाद 30 शेयर वाले सेंसेक्स के मात्र चार शेयर हरे निशान पर दिखे हैं, जबकि बाकी 26 शेयर लाल निशान पर बने हैं। इसी तरह निफ्टी 50 इंडेक्स में 44 शेयर गिरावट पर हैं, जबकि 6 शेयर अपनी बढ़त बनाए हैं। सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, एमएंडएम, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन जैसे शेयरों में बड़ी बिकवाली दिखी।

एक्सपर्ट ने बताई गिरावट की वजह

इस गिरावट पर जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी के विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों में तेज गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी की आशंक से प्रेरित है। अमेरिका में जुलाई में रोजगार सृजन में गिरावट दिखी है। मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव भी बाजार में गिरावट का एक प्रमुख कारण है। आज सुबह निक्केई में 4% से ऊपर की गिरावट जापानी बाजार में संकट का एक संकेतक है। निवेशकों को इस करेक्शन में खरीदारी करने की जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। बाजार के स्थिर होने का इंतजार करें।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story