Stock Market: स्टॉक मार्केट का आज भी नहीं सुधरा मूड, जानिए क्यों बाजार में आई गिरावट

Stock Market Today: बाजार विशेषज्ञों की मानें तो स्टॉक मार्केट में आज हो रही बिकवाली कैपिटल गेन्स टैक्स के इजाफे की वजह से हो रही है।

Viren Singh
Published on: 24 July 2024 8:15 AM GMT (Updated on: 24 July 2024 11:40 AM GMT)
Stock Market Today
X

Stock Market Today (सोशल मीडिया) 

Stock Market Today: संसद में पेश हुए कल केंद्रीय बजट-2024-25 के बाद से भारतीय शेयर बाजार का मूड बुधवार को भी खराब रहा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार ने धीमी शुरू की, लेकिन जैसे ही दिन का कारोबार आगे बढ़ा तो गिरावट की गति और तेज हो गई। दोपहर एक बजे तक बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार की गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पूरे दिन बाजार लाल निशान पर रहा और दिन का कारोबार बंदी के साथ खत्म किया। बाजार में लगातार चार दिन से बिकवाली का दौर जारी है। सेसेंक्स 200 से अधिक तो निफ्टी 60 अंक टूटकर बंद हुआ। स्टॉक मार्केट में आज गिरावट की वजह कल पेश हुए बजट में कैपिटल गेन्स टैक्स में हुए इजाफा बताई गई है।


ऐ सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को बाजार का सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट से खुला, जबकि निफ्टी 30 अंक की गिरावट पर कारोबार शुरू किया। कुछ घंटों तक कभी शेयर बाजार ग्रीन जोन तो कभी रेड जोन पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया, लेकिन जैसे ही दिन का कारोबार आगे बढ़ा तो इसमें गिरावट और तेज गई। दोपहर एक बजे तक सेंसेक्स 591.66 अंक या 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 79,837.38 अंक पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इसी तरह, निफ्टी 163.40 अंक या फिर 0.67 फीसदी टूटकर 24,315.65 अंक पर ट्रेड किया है। हालांकि यह गिरावट का सिलसिला पूरे दिन ही जारी रहा और बुधवार का कारोबार भी गिरावट पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 280 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 80,148.88 पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 50 इंडेक्स 66 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,413.50 पर बंद हुआ। इसी के साथ भारतीय शेयर बाजार लगातार चार दिन गिरावट पर बंद हुआ।

ये शेयर टूटे

बाजार में आई गिरावट का असर कई कंपनियों के कारोबार में भी असर पड़ा। बुधवार को बजाज फिनसर्व (2.09 प्रतिशत नीचे), टाटा कंज्यूमर (1.90 प्रतिशत नीचे) और ब्रिटानिया (1.88 प्रतिशत नीचे) के शेयर निफ्टी 50 इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, एचडीएफसी लाइफ (4.36 प्रतिशत ऊपर), टेक महिंद्रा (3.12 प्रतिशत ऊपर) और बीपीसीएल (2.91 प्रतिशत ऊपर) के शेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी बैंक इंडेक्स में 0.89 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स और पीएसयू बैंक इंडेक्स में क्रमशः 0.76 प्रतिशत और 0.35 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.60 प्रतिशत की गिरावट) और एफएमसीजी (0.53 प्रतिशत की गिरावट) भी महत्वपूर्ण गिरावट के साथ समाप्त हुए।

इन शेयरों आई तेजी

हालांकि, कुछ शेयरों के कारोबार में तेजी भी देखी गई है। इसमें निफ्टी मीडिया (2.47 प्रतिशत ऊपर) मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी ऑयल एंड गैस (1.69 प्रतिशत ऊपर), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (1.08 प्रतिशत ऊपर), रियल्टी (0.78 प्रतिशत ऊपर) और फार्मा (0.74 प्रतिशत ऊपर) अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।

जानिए क्यों आई बाजार मे गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों की मानें तो स्टॉक मार्केट में आज हो रही बिकवाली कैपिटल गेन्स टैक्स के इजाफे की वजह से हो रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में पेश किए गए बजट के दौरान कैपिटल गेन्स टैक्स में इजाफे की घोषणा की थी। सरकार के इस फैसला का असर भारतीय शेयर बाजार में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है और गिरावट पर का कारोबार रहा है। सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स को बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है, जबकि शॉर्ट टर्म में कुछ एसेट्स पर टैक्स को 20 फीसदी कर दिया गया है।

Sensex कल 1200 अंक तक टूटा था

बजट वाले दिन मंगलवार को शेयर बाजार में पूरे दिन उथल पुथल के बीच शाम के वक्त गिरावट पर बंद हुआ था। दिन में सेंसेक्स 1200 अंक तक टूट गया था, लेकिन बाद में इसमें रिकवरी हुई और मामूली गिरावट पर बंद हुआ। मंगलवार को BSE Sensex 73.04 अंक की गिरावट के साथ 80,429.04 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 30.20 अंक फिसलकर 24,479.05 के स्तर पर कारोबार खत्म किया।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story