Stock Market Today: आज गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex 118 अंक तो Nifty भी लाल निशान में कर रहा ट्रेड

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार (16 नवंबर 2021) को गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 118.54 अंक की गिरावट के साथ 60,600.17 के स्तर पर व्यापार कर रहा है।

aman
By aman
Published on: 16 Nov 2021 4:39 AM GMT (Updated on: 16 Nov 2021 5:02 AM GMT)
Stock Market Today: आज गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex 118 अंक तो Nifty भी लाल निशान में कर रहा ट्रेड
X

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार (16 नवंबर 2021) को गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 118.54 अंक की गिरावट के साथ 60,600.17 के स्तर पर व्यापार कर रहा है। जबकि, निफ्टी (Nifty) 24.70 अंक की गिरावट के साथ 18,084.75 के स्तर पर है। इसके अलावा वैश्विक बाजार से भी मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं।

वहीं, वैश्विक बाजार की बात करें, तो एशियाई बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिला। जबकि, अमेरिकी बाजार (US Market) में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई (Nikkei), शंघाई और कोस्पी इंडेक्स (KOSPI Index) बढ़त के साथ व्यापार कर रहा है। वहीं, डाओ जोंस ((Dow Jones), एसएंडपी (S&P) और नैस्डेक (Nasdaq) इंडेक्स में गिरावट दर्ज हुई। ये सभी भी लाल निशान पर व्यापार करते दिख रहे हैं।

इन शेयरों में दिखी तेजी

आज बाजार के शुरुआती दौर में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 18 स्टॉक हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, 12 स्टॉक में बिकवाली हावी रही। मंगलवार को टाटा स्टील (Tata Steel) 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 1,257 अंकों पर व्यापार कर रहा है। इसके अलावा मारुति (Maruti), बजाज फाइनेंस (Bajaj finance), टेक महिंद्रा(Tech Mahindra), टाटा स्टील (Tata Steel), एलएंडटी, नेस्ले इंडिया (Nestle India), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), इंफोसिस (Infosys), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finserv), टाइटन (Titan), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), HUL, TCS, एचसीएल टेक (HCL Tech), सन फार्मा (Sun Pharma) और ITC सेक्टर में तेजी है।

इन शेयरों में दिखी गिरावट

मंगलवार को शुरूआती कारोबार में सब कुछ 'मंगल' नहीं रहा। आज HDFC के शेयर में 1.11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।इसके अलावा एशियन पेंट्स (Asian Paints), रिलायंस (Reliance), कोटक बैंक (Kotak Mahindra), पावर ग्रिड, SBI, NTPC, ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, Dr Reddy तथा बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयरों में में गिरावट तेज रही।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story