×

Stock Market Update Today: गिरावट के साथ खत्म हुआ हफ्ते का कारोबार, सेंसेक्स 649 अंक टूटा, इन शेयरों में रही तेजी

Stock Market Update Today: आज के कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान बंद हुआ। बाजार में गिरावट का आलम ये रहा कि निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक टूटे।

Viren Singh
Published on: 5 May 2023 3:37 AM GMT (Updated on: 5 May 2023 4:02 PM GMT)
Stock Market Update Today: गिरावट के साथ खत्म हुआ हफ्ते का कारोबार, सेंसेक्स 649 अंक टूटा, इन शेयरों में रही तेजी
X

Stock Market Update Today: वैश्विक भर के बाजारों से मिलेजुले संकेतों का असर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार पर दिखाई दिया। इन संकेतों का आलम यह रहा कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी से अधिक टूटे, जिसके चलते सेंसेक्स 61 हजार और निफ्टी 18 हजार के पार आ गया।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई का सेंसेक्स 694.96 अंक या 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 621.054.29 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 188.05 अंक या 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 18,067.75 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 20 शेयर गिरावट पर हैं, जबकि 10 शेयर लाल निशान पर हैं।

गिरावट पर खुला हुआ था कारोबार

इससे पहले भी शुक्रवार को बाजार गिरावट पर खुला था। तब बीएसई सेंसेक्स में 586.15 अंक की गिरावट आई और यह 61,136.10 के स्तर पर जाकर खुला था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी में 138.50 अंको गिरावट रही और यह 18,177.30 के स्तर पर जाकर खुला था। प्री ओपन सेशन में भी बाजार का सेंसेक्स 550 अंक नीचे था तो वहीं निफ्टी 18,120 अंक नीचे कारोबार किया था।

कई इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक टूटे

शुक्रवार को पूरे कारोबारी दिन में शेयरों में जमकर बिकवाली हावी रही। इस वजह से निफ्टी के कई इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए और इनमें से कुछ में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट रही। इसमें सबसे अधिक गिरावट फाइनेंशिलय और बैंक इंडेक्स में रही और ये दोनों 2.34-2.34 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा आईटी 0.59 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.37 फीसदी तक टूटकर बंद हुए। हालांकि ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स में तेजी रही। इसमें ऑटो 0.40 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.27 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए। वहीं, मेटल इंडेक्स 1.49 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 1.74 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.30 फीसदी तक टूटकर बंद हुए। बात अगर हैवीवेट शेयरों की करें तो इसमें भी गिरावट रही।

टॉप गेनर्स वाली कंपनियां

शुक्रवार को जिन कंपियों ने तेजी पर कारोबार किया, उसमें Titan Company, UltraTech Cem., Maruti Suzuki, Nestle India, Hero MotoCorp, Apollo Hospital व Asian Paints शामिल हैं। वहीं जिन कंपनियों ने गिरावट पर कारोबार किया, उसमें HDFC Bank, HDFC, IndusInd Bank, Hindalco, UPL, Tata Steel और M&M हैं।

गुरुवार को सेंसेक्स निफ्टी का हाल

इससे पहले बीते कारोबार सत्र में बाजार में तेजी रही थी। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 3 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया और 556 अंक या 0.91% बढ़कर 61,749 पर बंद हुआ। व्यापक एनएसई निफ्टी 4 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया और 166 अंक या 0.92% बढ़कर 18,256 पर बंद हुआ।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story