×

Stock Market Update Today: फ्लैट शुरुआत लुढ़का बाजार, सेंसेक्स निफ्टी लाल निशान पर

Stock Market Update Today: घरेलू बाजार में दबाव बना हुआ है। प्रमुख एशियाई बाजारों में मिक्स ट्रेंड दिखाई दिया है। वहीं, अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 18 Nov 2022 4:18 AM GMT (Updated on: 18 Nov 2022 4:42 AM GMT)
Stock Market Update Today
X

Stock Market Update Today (सोशल मीडिया)  

Stock Market Update Today: वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार ने फ्लैट पर कारोबार की शुरुआत की। हालांकि कुछ ही देर में बाजार में गिरावट आ गई। बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर आ गए। सुबह 9.30 बजे पर BSE का सेंसेक्स 34.08 अंक या 0.06 फीसदी लुढ़कर 61716.52 के स्तर पर चला गया। वहीं, NSE का निफ्टी 11.75 अंक या 0.06 फीसदी गिरकर 18332.15 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के 30 शेयर में से आधे शेयर तेजी पर हैं, जबकि आधे शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं।

ऑटो इंडेक्स सबसे अधिक कमजोर

हफ्ते के आखिरी दिन के सुबह में शेयरों की खरीदारी में मिला जुला असर है। निफ्टी के प्रमुख इंडेक्सों की बात करें तो अधिकांश लाल निशान पर हैं। सबसे अधिक कमजोर ऑटो इंडेक्स में हुई हैं और यह 0.56 फीसदी लुढ़के हैं। इसके अलावा आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और फाइनेंशियल इंडेक्सों में भी गिरावट रही है। यह सभी आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं, जबकि बैंक इंडेक्स में हल्की तेजी रही और यह 0.11 फीसदी मजबूत हुए हैं। वहीं, मेटल इंडेक्स में बढ़त तो रियल्टी इंडेक्स में गिरावट आई है। हैवीवेट शेयरों में सुबह मिला जुला रहा है।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

सुबह टॉप गेनर्स की लिस्ट में Kotak Bank, SBI, Asian Paints, Axis Bank, Divis Labs, Divis Labs और Tata Steel शामिल हैं,जबकि टॉप लूजर्स की लिस्ट में M&M, Britannia, Grasim Inds., Apollo Hospital, Bharti Airtel, Hero MotoCorp और Hero MotoCorp

एशियाई बाजारों कारोबार हाल

आज प्रमुख एशियाई बाजारों कहीं गिरावट तो कहीं बढ़त का दौर है। SGX Nifty 0.25 फीसदी और निक्‍केई 225 में 0.17 फीसदी बढ़त की बढ़त दर्ज हुई है तो स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.16 फीसदी तक लुढ़के हैं। वहीं, हैंगसेंग्र में 1.60 फीसदी बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं,जबकि ताइवान वेटेड 0.04 फीसदी और शंघाई कंपोजिट फ्लैट पर कारोबार रहे हैं। इसके अलावा कोस्पी में 0.60 फीसदी की गिरावट पर हैं।

अमेरिकी बाजार फिर गिरावट पर बंद

बीते कारोबारी हफ्ते में अमेरिकी शेयर बाजार लगातार टूटे रहे हैं। गुरुवार को Dow Jones 7.51 अंक के साथ 33,546.32 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 0.31 फीसदी गिरावट पर बंद हुआ है। वहीं, Nasdaq में 0.35 फीसदी की कमजोरी पर बंद हुआ है। इससे पहले बुधवार को भी बाजार में गिरावट रही थी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story