×

Stock Market Update Today: शेयर बाजार ने खोई बढ़त, सेंसेक्स 1 फीसदी टूटकर 61067 के स्तर पर हुआ बंद

Stock Market Update Today: आज बाजार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का ब्रेक लग गया। मंगलवार को अमेरिकी बाजार शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 21 Dec 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 21 Dec 2022 10:50 AM GMT)
Stock Market Update Today
X

Stock Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Stock Market Update Today: ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिलने के बाद भी घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर नहीं बंद हो सका। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह के वक्त बाजार ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन दोपहर बाद हुई शेयरों में बिकवाली ने शाम के वक्त बाजार को लाल निशान पर बंद होने पर मजबूर किया। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी तक टूटे। गिरावट का आलम यह है कि सेंसेक्स 1 महीने के चलते स्तर पर जाकर बंद हुआ।

शाम 3.30 बजे बीएसई के सेंसेक्स में 635.05 अंक या 1.03 फीसदी की गिरावट रही और यह 61,067.24 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी में 186.20 अंक या 1.01 फीसदी की गिरावट रही और यह 18,199.10 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। सेसेंक्स के 30 शेयर में से 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

बैंक इंडेक्स सबसे अधिक टूटे

बुधवार को शाम के वक्त कारोबार में हर तरफ बिकवाली का माहौल देखने को मिला, जिसके वजह से निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स हरे व लाल निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक गिरावट बैंक इंडेक्स में देखने को मिली और यह 1.17 फीसदी तक टूटे कर बंद हुए। इसके अलावा ऑटो, एफएमसीजी और फाइनेंशियल इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए। इन तीनों इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक गिरावट रही। वहीं, आज हैवीवेट शेयरों में भी गिरावट रही।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

बुधवार को जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया, उसमें Divis Labs, Apollo Hospital, Cipla, Sun Pharma, HCL Tech, Nestle India और Dr. Reddys रहीं। जबकि जिन कंपनियों ने गिरावट पर कारोबार में किया, उसमें Adani Ent., Adani Ports SEZ, IndusInd Bank, Bajaj Finserv, UltraTech Cem., Maruti Suzuki और Britannia रहीं।

एशियाई बाजारों में तेजी

बुधवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिली। SGX Nifty 0.37 फीसदी और निक्‍केई 0.22 फीसदी की उछाल पर कारोबार किया। जबकि स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.12 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा हैंगसेंग 0.68 फीसदी, ताइवान वेटेड 0.82 फीसदी और कोस्‍पी 0.05 फीसदी की बढ़त पर रहे। वहीं, शंघाई कंपोजिट भी बढ़त पर रहे और इसमें 0.38 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

अमेरिकी बाजारों में लौटी रौनक

आखिरकार मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में रौनक लौट ही आई और लगातार चार दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया। मंगलवार को Dow Jones 92 अंक की तेजी पर बंद हुए। S&P 500 इंडेक्‍स में 0.10 फीसदी तेजी रही और यह 3,821.62 पर जाकर बंद हुए, जबकि Nasdaq Composite फ्लैट पर जाकर बंद हुआ।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story