×

Stock Market Update Today: लगातार 6 दिन बाजार गिरावट पर हुआ बंद, सेंसेक्स 142 अंक टूटा

Stock Market Update Today: आज कारोबार में दोनों इंडेक्स में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले थे। हालांकि शाम के वक्त यह दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 24 Feb 2023 10:00 AM GMT (Updated on: 24 Feb 2023 10:39 AM GMT)
Stock Market Update Today
X

Stock Market Update Today(सोशल मीडिया) 

Stock Market Update Today: वैश्विक बाजार से मिले अच्छे संकेतों के बाद भी घरेलू शेयर बाजार ने आज खराब प्रदर्शन किया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ। इस गिरावट के साथ बाजार लगातार छह दिन लाल निशान पर बंद हुआ। इससे पहले आज शेयर बाजार ने सुबह के सत्र में तेजी के साथ शुरुआत की थी, लेकिन यह तेजी शाम तक बरकरार नहीं रहे सकी। दोपहार बाद शेयरों में हावी हुई बिकवाली से बाजार गिरावट पर बंद हुआ। दोनों इंडेक्स सेंसेक्स 0.24 फीसदी तो वहीं निफ्टी 0.26 फीसदी तक टूट कर बंद हुए।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शाम 3.30 बजे 30 शेयरों वाले बीएसई का सेंसेक्स 142.03 अंक गिरकर 59,463.77 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, 50 शेयरों वाले एनएसई का निफ्टी 42.20 अंक फिसलकर 17,465.052 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह 9.14 बजे बीएसई का सेंसेक्स 253.68 अंक की तेजी के साथ 59,859.48 के स्तर पर खुला था।वहीं, एनएसई का निफ्टी 80.10 अंक मजबूत होकर 17,591.35 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 शेयर लाल निशान पर और 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

मेटल इंडेक्स सबसे अधिक टूटे

शुक्रवार के कारोबार में बाजार में हर तरह बिकवाली रही। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स टूटकर बंद हुए। इसमें ऑटो इंडेक्स ने खराब प्रदर्शन किया है और यह 0.87 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा आईटी 0.27 फीसदी, बैंक 0.23 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.35 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.27 फीसदी तक टूटे है। जबकि फार्मा इंडेक्स में तेजी रही और यह 0.23 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए। वहीं, सबसे बुरा हाल आज मेटल इंडेक्स का रहा और यह 3 फीसदी टूटकर बंद हुए। रियल्टी और मीडिया इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए। इन दोनों में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट रही। बता अगर हैवीवेट शेयरों की करें तो इसमें मिला जुला असर देखने को मिला है।

इन शेयरों में रही तेजी और गिरावट

शुक्रवार के करोबार में जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया है, उसमें Divis Labs, Adani Ports SEZ, Asian Paints, Coal India Ltd, Dr. Reddys, Bajaj Finserv, और Power Grid हैं। वहीं, जिन कंपनियों गिरावट पर कारोबार किया है, उसमें Hindalco, Adani Ent., M&M, JSW Steel, Tata Steel,, Tata Motors और SBILife शामिल हैं।

गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट रही थी। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 139 अंक या 0.23% की गिरावट के साथ 59,605.80 पर बंद हुआ था। व्यापक एनएसई निफ्टी 43 अंक या 0.25% गिरकर 17,511 पर बंद हुआ था।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story