×

Stock Market Today:बाजार ने खोई बढ़त फ्लैट पर हुआ बंद, सेंसेक्स 21 अंक उछला, निफ्टी फिसला

Stock Market Today: शाम के वक्त बाजार के दोनों इंडेक्स में सेंसेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी लाल निशान पर जाकर बंद हुआ है। इससे सुबह दोनों इंडेक्स बढ़त पर खुले थे। वहीं, सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 24 Jan 2023 10:00 AM GMT (Updated on: 24 Jan 2023 10:46 AM GMT)
Stock Market Today
X

Stock Market Today (सोशल मीडिया) 

Stock Market Today: भारतीय कंपनियों की ओर से जारी किए गए आज वित्त वर्ष तिमाही के नतीजों का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिखाई दिया। ग्लोबल बाजार से अच्छे संकेतों के मिलने के बाद भी घरेलू शेयर बाजार में दबाव रहा। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार फ्लैट पर बंद हुए। इससे पहले आज सुबह कारोबार की शुरुआती तेजी के साथ की,लेकिन जैसे कंपनियों के तिमाही नजीते आने शुरू हुए बाजार दबाव में आ गया और शाम के वक्त फ्लैट पर क्लोजिंग की। कारोबार में दोनों इंडेक्स में सेंसेक्स हल्की उछाल पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी गिरावट पर बंद हुआ।

सोमवार को शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 21.78 अंक या 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 60,963.45 के स्तर पर बंद हुआ है। इससे पहले सुबह सेंसेक्स 61 हजार पार खुला था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 18.60 अंक या 0.10 फीसदी की गिरावट लेते हुए 18,099.95 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 16 शेयर लाल निशान पर रहे,जबकि 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

इन इंडेक्सों में रही सबसे अधिक तेजी

सोमवार को कारोबार में मिला जुला असर रहा। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स हरे व कई प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर रहे। सबसे अधिक तेजी ऑटो इंडेक्स में रही और यह 1.28 फीसदी मजबूत हुए। इसके अलावा आईटी 0.77 फीसदी, एफएमसीजी 0.14 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.01 फीसदी बढ़त पर बंद हुए, जबकि बैंक 0.21 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.98 फीसदी की गिरावट पर जाकर बंद हुए। वहीं, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए। यह दोनों इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक टूटे। मीडिया इंडेक्स 0.41 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए।

टॉप गेनर्स व लूजर्स वाली कंपनियां

सोमवार को जो कंपनियां बढ़त पर रहीं, उसमें Tata Motors, Maruti Suzuki, Bajaj Auto, HCL Tech, HDFC Bank, Britannia और HDFC शामिल हैं। वहीं, जिन कंपनियों ने गिरावट पर कारोबार किया, उसमें Axis Bank, Dr. Reddys, Hindalco, Power Grid, Grasim Inds., SBI Life और JSW Steel हैं।

अमेरिकी बाजारों में रही तेजी

अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बरकरार है। सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। Dow Jones 254.07 अंक की उछाल के साथ 33,629.56 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 47.2 अंक मजबूत होकर 4,019.81 पर जाकर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq Composite 223.98 अंक की तेजी के साथ 11,364.41 के स्तर पर जाकर बंद हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को भी अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुआ।

लगातार दो दिन रुपया में रही गिरावट

मंगलवार को घरेलू मुद्रा रुपया अमेरिकी डॉलर की तुलना में गिरावट रही है। रुपया अमेरिकी डॉलर की तुलना में 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 81.7200 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह भी रुपया गिरावट पर कारोबार की शुरुआत की थी। इससे पहले सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.3900 पर बंद हुआ था। रुपये में लगातार दो दिन गिरावट देखने को मिली।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story