×

Stock Market Update Today: हल्की तेजी पर खुला बाजार, सेंसेक्स 42 व निफ्टी 13 अंक उछाल, Bajaj Finserv टॉप गेनर्स

Stock Market Update Today: कारोबार की शुरुआत बाजार ने हल्की बढ़त के साथ थी लेकिन कुछ ही देर बाद गिरावाट आ गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 4 Nov 2022 4:19 AM GMT (Updated on: 4 Nov 2022 4:49 AM GMT)
stock market update today
X

stock market update today (सोशल मीडिया) 

Stock Market Update Today: शेयर बाजार में एक बार रौनक आई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त पर खुला है। फिलहाल, बढ़त ज्यादा अंकों की नहीं आई है। ओपनिंग सेशन में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले हैं। सुबह 9.30 बजे BSE का सेंसेक्स 42.14 अंक या 0.07 फीसदी उछाल के साथ 60878.55 के स्तर पर खुला। इसी तरह, NSE का निफ्टी 13.20 अंक या 0.07 फीसदी तेजी के साथ 18065.90 पर खुला।

हल्की बढ़त के बाद लुढ़का बाजार

हालांकि बाजार में कुछ समय बाद गिरावट आ गई। जो सेंसेक्स हल्की बढ़त पर था, वह अब 59 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 17 अंक से ज्यादा लुढ़क गया है। खबर लिखे जाने तक शेयर बाजार लगातार गिरता ही जा रहा है। वहीं, सेंसेक्स के 30 शेयर में से 21 शेयर हरे निशान पर खुले थे।

अधिकतर इंडेक्स में गिरावट

सुबह के कारोबार में बिकवाली का दौर जारी है। निफ्टी पर आईटी इंडेक्स सबसे अधिक लुढ़का है। यह 1.16 फीसदी कमजोर हुए है। बैंक, फार्मा, एफएमसीजी और फाइनेशियल इंडेक्स भी लाल निशान पर रहे। हालांकि ऑटो इंडेक्स में तेजी देखने को मिली और 0.12 फीसदी मजबूत हुए। इसके अलावा रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी हरे निशान पर रहे।

टॉप गेनर्स

आज के कारोबार के टॉप गेनर्स की लिस्ट में Bajaj Finserv, Hindalco, JSW Steel, UltraTech Cem., Bajaj Finance, L&T और Tata Steel रही हैं। इसमें सबसे अधिक तेजी 3.09 फीसदी Bajaj Finserv में रही है। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में Divis Labs, Hero MotoCorp, Infosys, BPCL, TCS, Tech Mahindra और Dr. Reddys हैं।

अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद

उधर, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को Dow Jones में 146 अंक गिरकर बंद हुआ है। S&P 500 में 1 फीसदी और Nasdaq में 1.73 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है। फेड के ब्याज दरों में इजाफा के बाद से देश भर के अधिकांश शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल बना हुआ है।

कल के शेयर बाजार का हाल

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 60,836 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 30 अंक लुढ़कर 18052 के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले लगातार दो कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट पर बंद हुए हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story