×

टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 30 लाख करोड़ के पार, हासिल किया यह स्थान, TCS बनी भारत की दूसरी मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी

Tata Group market cap: भारतीय शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की 24 कंपनियां लिस्टेड हैं। इनमें से कुछ कंपनियों के शेयरों में बीते साल स्टॉक मार्केट में शानदार प्रदर्शन किया और निवेशकों की झोली भरी। आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) ने 2024 की शुरुआत से 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी।

Viren Singh
Published on: 6 Feb 2024 1:08 PM GMT
Tata Group market cap
X

Tata Group market cap (सोशल माीडिया) 

Tata Group market cap: साल 2023 में पूरे साल भारतीय शेयर बाजार में देश के सबसे प्रतिष्ठ कारोबारी समूह टाटा ग्रुप की बाजार में लिस्टेड कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसका असर यह हुआ कि साल 2024 के दूसरे महीने फरवरी में टाटा समूह ने एक उल्लेखनीय उपल्बधि हासिल की है। बाजार लिस्टेड टाटा ग्रुप की कंपनियों का सामूहिक रूप से संयुक्त बाजार पूंजीकरण 30 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है, जो भारतीय व्यवसाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। भारतीय उद्योग और टाटा ग्रुप को इस ऐतिहासिक का साक्षी बनने पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और इंडियन होटल्स के शेयरों में पूरे साल जबरदस्त प्रदर्शन किया।

24 कंपनियां है बाजार में लिस्टेड

भारतीय शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की 24 कंपनियां लिस्टेड हैं। इनमें से कुछ कंपनियों के शेयरों में बीते साल स्टॉक मार्केट में शानदार प्रदर्शन किया और निवेशकों की झोली भरी। आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) ने 2024 की शुरुआत से 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी। टाटा मोटर्स लिमिटेड 20 प्रतिशत से अधिक आगे बढ़ीइसके अलावा, टाटा पावर में 18 प्रतिशत और इंडियन होटल्स में 16 प्रतिशत का अच्छा उछाल आया है। हालांकि, तेजस नेटवर्क, टाटा एलेक्सी और टाटा केमिकल्स ने इस वर्ष अब तक 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट का अनुभव किया है, जो कि शेष शेयरों के सकारात्मक प्रदर्शन के विपरीत है। इन शेयरों 1 से 5 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की है।


रिलायंस पहले स्थान पर

इस उछाल का मुख्य आकर्षण केंद्र टीसीएस के स्टॉक रहे हैं। इसमें चार फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई है, जिसके बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। हालांकि पहले नंबर मार्केट कैप के लिहाज से भारत में सबसे बड़ी कंपनी रियालंय इंडस्ट्री है। रिलायंस इंडस्ट्री का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 19.32 लाख करोड़ है।

जानिए टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियां का एम कैप

टाटा ग्रुप के टीसीएस के अलावा अन्य प्रमुख कंपनियों बाजार पूंजीकरण की बाद करें तो टाइटन का एम कैप 3.15 लाख करोड़, टाटा मोटर्स का एम कैप 3.21 लाख करोड़, टाटा स्टील का बाजार पूंजीकरण 1.79 लाख करोड़, टाटा पॉवर का एम कैप 1.26 लाख करोड़ और ट्रेंट लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 1.08 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस हिसाब से टाटा ग्रुप का शेयर बाजार में कुल मार्केट कैप 30 लाख करोड़ के पार निकल गया है।

टाटा पावर का शानदार प्रदर्शन

टाटा पावर ने वर्ष 2024 में विकास का प्रदर्शन किया है, जो बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में देखे गए सकारात्मक प्रक्षेपवक्र को दर्शाता है। आगे की गति की संभावना का श्रेय नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर सरकार के बढ़ते फोकस को दिया जाता है। एक प्रमुख निजी क्षेत्र की इकाई के रूप में टाटा पावर के पास सौर सहित कुल 5,500 मेगावाट का एक महत्वपूर्ण स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो है। इसमें पवन और जलविद्युत स्रोत शामिल हैं। वहीं, इंडियन होटल्स ने मजबूत मांग गतिशीलता के कारण आवश्यक संकेतकों में मजबूत प्रदर्शन बनाए रखा है।

ये हैं भारत की मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियां

कंपनी---बाजार पूंजीकरण (लाख करोड़ रुपये)

रिलायंस इंडस्ट्रीज---17.97

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज--13.96

एचडीएफसी बैंक---10.86

आईसीआईसीआई बैंक---7.21

इंफोसिस---6.81

भारती एयरटेल---6.50

आईटीसी---5.73

हिंदुस्तान यूनिलीवर---5.57

एलआईसी इंडिया---5.52

भारतीय स्टेट बैंक---5.40

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story