×

Tata Motors ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इलेक्ट्रिक व्हीकल Tata Nexon EV और Tata Tigor EV की सबसे तेज डिलीवरी

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में सबसे बड़ा नाम आज Tata Motors का है। बीते दिनों टाटा मोटर्स ने Tata Nexon EV और Tata Tigor EV का डिलीवरी कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 7 April 2022 4:28 AM GMT
Tata Motors Electric Vehicle Tata Nexon EV
X

Tata Motors ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल Tata Nexon EV (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Tata Motors Electric Vehicle : इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाजार भारत में तेजी से बढ़ रहा है। ईंधन के दामों के बीच लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) सस्ता भी पड़ रहा है और कहीं ना कहीं पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) आज एक बड़ा नाम है। भारत के बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने के मामले में टाटा मोटर्स सबसे आगे है। जिसमें टाटा की नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा अधिक है। टाटा टिगोर ईवी (Tata Tigor EV) भी अब मार्केट में कंपनी को बेहतर मुनाफा दे रही है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल डिलीवर करने में टाटा ने बनाया रिकॉर्ड

इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में आज भारत में सबसे बड़ा नाम टाटा मोटर्स का ही है। पिछले शनिवार को टाटा कंपनी ने गोवा और महाराष्ट्र में कुल 712 इलेक्ट्रिक वाहनों का डिलीवरी किया। जिसमें टाटा टिगोर ईवी की 148 गाड़ियां और टाटा नेक्सन ईवी की 564 गाड़ियां शामिल थी। आंकड़ों की यह जानकारी टाटा मोटर्स ने अपने हाल के ही एक बयान में दिया है। गौरतलब है कि एक दिन में भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर व्हीकल डिलीवर करने का यह एक बड़ा रिकॉर्ड है।

व्हीकल डिलीवरी रिकॉर्ड पर टाटा का बयान

टाटा इलेक्ट्रिक व्हीकल का रिकॉर्ड स्तर पर डिलीवरी होने पर टाटा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मार्केटिंग और सेल स्ट्रेटजी हेड ने कहा कि 1 दिन में महाराष्ट्र और गोवा में ग्राहकों को 712 इलेक्ट्रिक वाहन डिलीवर करने का रिकॉर्ड हमारी कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह रिकॉर्ड बताता है कि टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल ने पर्सनल मोबिलिटी स्पेस में एक बड़ा जगह बना लिया है। इससे टाटा के ऊपर ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ा है।

क्यों है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग?

दुनिया भर में आज वायु प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। वायु प्रदूषण की समस्या भारत के लिए और ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि दुनिया के कुछ सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में सबसे ज्यादा शहर भारत के ही हैं। वायु प्रदूषण का मौजूदा वक्त में सबसे बड़ा कारण सड़कों पर दौड़ती पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियां हैं जिनकी संख्या हर रोज तेजी से बढ़ती जा रही है ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल वायु प्रदूषण की समस्या से थोड़ा निजाद दिला देती है। साथ ही बढ़ते इंधन के दामों के कारण इलेक्ट्रिक वाहन ईंधन से चलने वाले वाहनों के मुकाबले सस्ता भी पड़ता है जो आम आदमी के बजट के लिए बेहतर है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story