×

TikTok आयेगा वापस: खरीद सकती है Microsoft, अरबों डॉलर का सौदा

भारत के बाद अब अमेरिका में किसी भी समय चीनी ऐप टिक टॉक (Tik Tok) पर प्रतिबंध लग सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी ऐप टिक टॉक को बैन करने की तैयारी कर रहे हैं।

Newstrack
Published on: 1 Aug 2020 1:28 PM GMT
TikTok आयेगा वापस: खरीद सकती है Microsoft, अरबों डॉलर का सौदा
X

नई दिल्ली: चीन को झटके पर झटके मिल रहे हैं। भारत द्वारा चीन के कई मोबाईल एप को बैन करने के बाद अब अमेरिका भी म्यूजिक ऐप TikTok को बैन कर सकती है। इसको लेकर कभी भी घोषणा की जा सकती है। इसी बीच इसके बिकने की खबरें भी आ रही है। एक खबर के मुताबिक, दुनिया की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) टिक टॉक (TikTok) के अमेरिकी ऑपरेशंस को खरीद सकती है।

भारत ने टिकटॉक समेत 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया

आपको बता दें कि भारत ने टिकटॉक समेत 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है और इस कदम का अमेरिकी प्रशासन एवं सांसदों दोनों ने स्वागत किया है। ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे कुछ अन्य चीजें भी कर सकते हैं। कई विकल्प हैं। लेकिन इस बीच बहुत सारी चीजें हो रही हैं तो देखना होगा कि क्या होता है। पर टिकटॉक के संबंध में वे बहुत सारे विकल्पों को देख रहे हैं।

Microsoft कर सकती है TikTok का अधिग्रहण- सौदा अरबों डॉलर का हो सकता है

बताया गया है कि भारतीय मूल के अमेरिकी सत्य नडेला की अगुवाई वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टिक-टॉक के अमेरिकी काम-काज को अधिगृहित करने की बातचीत में काफी आगे बढ़ चुकी है। यह सौदा अरबों डॉलर का हो सकता है।

ये भी देखें: अमर सिंह का अधूरा सपनाः नहीं देख पाए पूर्वांचल राज्य, बनाया था लोक मंच

चीन की बाइटडांस टिकटॉक की मूल कंपनी है

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक सोमवार तक एक सौदा पूरा हो सकता है और इस बातचीत में माइक्रोसॉफ्ट, बाइटडांस और व्हाइट हाउस के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। बातचीत में बदलाव संभव है और सौदा नहीं भी हो सकता है। चीन की बाइटडांस टिकटॉक की मूल कंपनी है।

Microsoft कर सकती है TikTok का अधिग्रहण

अमेरिकी खबर में बताया गया है कि भारतीय मूल के अमेरिकी सत्य नडेला की अगुवाई वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टिक-टॉक के अमेरिकी काम-काज को अधिगृहित करने की बातचीत में काफी आगे बढ़ चुकी है। यह सौदा अरबों डॉलर का हो सकता है।

सोमवार को हो सकता है डील का ऐलान

अखबार ने खबर दी कि मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक सोमवार तक एक सौदा पूरा हो सकता है और इस बातचीत में माइक्रोसॉफ्ट, बाइटडांस और व्हाइट हाउस के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। बातचीत में बदलाव संभव है और सौदा नहीं भी हो सकता है। चीन की बाइटडांस टिकटॉक की मूल कंपनी है।

ये भी देखें: राज्य सभा सांसद अमर सिंह का निधन, काफी दिनों से चल रहा था इलाज

आपको बता दें कि भारत के बाद अब अमेरिका में किसी भी समय चीनी ऐप टिक टॉक (Tik Tok) पर प्रतिबंध लग सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी ऐप टिक टॉक को बैन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह कई सारे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। कोरोना के प्रकोप के बाद से ही ट्रंप चीन से बेहद नाराज़ है।

Newstrack

Newstrack

Next Story