×

Today Gold Rate: 7927 रुपए सस्ता हुआ, शादियों की लौटी रौनक

पिछले कुछ माह पहले तक 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई को पार करने के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Dec 2020 11:18 AM GMT
Today Gold Rate: 7927 रुपए सस्ता हुआ, शादियों की लौटी रौनक
X
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, आज कमजोर डॉलर के चलते सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।  सोना  0.1% बढ़कर 1,778.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

नई दिल्ली: फेस्टिवल सीजन खत्म ही अब शादियों का मौसम शुरू हो गया है। शादी एक ऐसा फंक्शन हैं जहां सोने चांदी की ज्वैलरी बनना आवश्यक हैं। ऐसे में अगर सोना थोड़ा भी सस्ता हो तो खरीदार की खुशी से झूम उठते हैं। घर में भी कोई ऐसा कार्यक्रम है तो अब सस्ते दाम में सोने चांदी के आभूषण बनवा सकते हैं। पिछले तीन महीने में सोने के दाम में गिरावट आ चुकी है।

सोने के दाम 45 रुपये तक बढ़े

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लगातार कम हो रही है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद आई तेजी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली बदलाव आया है। 10 ग्राम सोने के दाम 45 रुपये तक बढ़ गए। हालांकि, इस दौरान डिमांड बढ़ने की वजह से चांदी की कीमतों में 407 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिली।

यह पढ़ें...Aditya Narayan और Shweta की आज है शादी, 11 साल से थे Relationship में…

डॉलर में नरमी

नरम मौद्रिक नीते और महंगाई अब भी सोने के पक्ष में है। डॉलर में नरमी के कारण पिछले महीने सोने की कीमतों में भारी गिरावट हुई। बता दें कि अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर दो साल के निचले स्तर पर आ गया था।

चांदी 407 रुपये महंगी

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का भाव 45 रुपये बढ़कर 48,273 रुपये पर आ पहुंच गए हैं। बीते सोमवार को यह 48,228 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव 1812 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

विशेषज्ञयों के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 407 रुपये महंगी हो गई। इसके दाम बढ़कर 59,380 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह भाव 23.24 डॉलर प्र​ति औंस रहा। विदेशी बाजार में तेजी के बीच मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

gold 1

यह पढ़ें...तूफान लाया तबाही: फिर से खतरे में कई राज्य, तेजी से बढ़ा तमिलनाडु-केरल की तरफ

सोने की कीमतों में गिरावट

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, आज कमजोर डॉलर के चलते सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोना 0.1% बढ़कर 1,778.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। डॉलर सूचकांक 0.05% नीचे था, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना सस्ता था। पिछले कुछ माह पहले तक 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई को पार करने के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहा है। सिर्फ नवंबर में, सोने की कीमतें लगभग 2,500 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है।

इस तरह सोने चांदी के भाव में गिरावट से खरीदारों में उम्मीद बढी है। और बाजार में रौनक वापस आ रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आ रही गिरावट के चलते घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इस साल अगस्त में सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, अब दाम गिरकर 48273 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए है। इस तरह कीमतों में 7927 रुपये की कमी आ चुकी है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story