×

Top 5 Richest Persons: इंडिया के 5 सबसे अमीर आदमी, तीसरा नाम चौकाने वाला

Top 5 Richest Persons: इस स्पेशल रिपोर्ट में जानिए भारत के 5 सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में कि उनकी कितनी है संपत्ति...

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 16 Sep 2022 1:15 PM GMT
Top 5 richest persons in India in 2022 Forbes Billionaires List
X

Top 5 richest persons in India in 2022 Forbes Billionaires List (Photo - Social Media)

Top 5 Richest Persons: क्या आप जानते हैं भारत के 5 सबसे अमीर आदमी कौन है, यदि अगर नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि भारत में 5 सबसे अमीर आदमी कौन है। बात की जाए भारत के सबसे अमीर आदमी की तो गौतम अडानी भारत के नंबर 1 अमीर आदमी है अगर दुनिया की बा़त की जाए दुनिया में गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।

1. गौतम अडानी ()

गौतम अडानी फोर्ब्स इंडेक्स के अनुसार दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गए है, साथ ही अब वह भारत में पहले स्थान पर आकर भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अदानी 154.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। यदि अगर बात की जाए कि गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर आदमी कैसे बने है तो इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण शेयर बाजार में सूचीबद्ध उनकी कंपनियों के शेयरों की कीमत में तेजी आना है।

2. मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी है जिनको लगभग सभी जानते है मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक है और ये रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंधक निर्देशक है। यदि अगर दुनिया में बात की तो भी वह टॉप 10 में आते हैं। मुकेश अंबानी टॉप 10 की लिस्ट में 92.6 अरब डॉलर संपत्ति के साथ आठवें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़ने का सबसे बड़ा रास्ता जिओ हैं क्योंकि जियो लांच होने के बाद में इंटरनेट के दाम घटे और इंटरनेट यूजरों की संख्या में इजाफा हो गय़ा। इसलिए भी इनकी संपत्ति बढ़ती जा रही है।

3. शिव नाडर

एचसीएल कंपनी के मालिक शिव नाडर भारत के तीसरे सबसे अमीर आदमी है, यदि अगर इनकी संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति 28.7 बिलियन डॉलर है। शिव नाडर एचसीएल कंपनी के अध्यक्ष हैं। शिव नाडार को वर्ष 2008 में भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र के सबसे बड़े सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

4. साइरस पूनावाला

इंडिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में चौथे नंबर पर 24.3 अरब डॉलर संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला है। साल 1941 में सायरस पूनावाला का जन्म भारत देश के महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में हुआ था। जो भारत में वैक्सीन किंग के नाम से भी जाने जाते हैं। 2005 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम ने साइरस पूनावाला को भी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था। साइरस पूनावाला 'पूनावाला समूह' के अध्यक्ष है इनके पूनावाला समूह के अंतर्गत सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया आता है।

5. राधाकिशन दामनी

राधाकिशन दमानी को भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है क्योंकि इनके पास कुल 20 अरब डालर की संपत्ति है। राधाकिशन दामनी डी-मार्ट के संस्थापक हैं उन्होंने अपनी शुरुआत शेयर मार्केट में निवेशक के रूप में की थी उनका जन्म बीकानेर में मारवाड़ी परिवार में हुआ था

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story