×

Philanthropists In India: देश के इन उद्योगपतियों ने हाथ खोलकर किया दान, सौ करोड़ का अधिक देकर ये बनें नंबर-1, देंखे लिस्ट

Philanthropists In India: फोब्स ने परोपकार सूची-2022 के मुताबिक, 2022 में, भारत में कुल 15 व्यक्तियों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक दान दिया है। जानिए उनके नाम क्या हैं?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 4 March 2023 9:08 AM GMT
Philanthropists In India
X

Philanthropists In India (सोशल मीडिया) 

Philanthropists In India: ग्लोबल मार्केट में फैल अनिश्चित आर्थिक माहौल और मंदी के बीच फोब्स ने दुनिया भर परोपकार सूची-2022 में जारी कर दी है। जारी हुई सूची में कई भारतीय लोग शामिल हैं, जो परोपकार के मामले में सबसे आगे रहे हैं। इन लोगों ने अपनी कमाई का कुछ हिस्सा शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सहित विभिन्न कारणों के लिए दान किया है। फोर्ब्स की परोपकार सूची में विभिन्न भारतीय व्यवसायियों को उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के लिए भी शामिल किया गया है।

15 भारतीयों ने किया 100 करोड़ रुपये अधिक का दान

फोब्स ने परोपकार सूची-2022 के मुताबिक, 2022 में, भारत में कुल 15 व्यक्तियों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक दान दिया है। 20 व्यक्तियों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक और 43 व्यक्तियों ने 20 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया। बात अगर भारत के दानवीर की करें तो एचसीएल टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक शिव नादर लगातार इस सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने प्रति दिन के हिसाब से 3 करोड़ रुपये दान किया है, जबकि दूसरा स्थान पर अजीज प्रेम जी हैं। आइये डालते हैं कि भारत के कुछ सबसे बड़े परोपकार के बारे में?

ये हैं भारत के बड़े परोपकारी

शिव नादर

स्व-निर्मित अरबपति और परोपकारी शिव नादर, जो एचसीएल टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक हैं, भारत में शीर्ष दानदाताओं में से हैं। फोर्ब्स के अनुसार, उन्होंने शिव नादर फाउंडेशन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कारणों से कुछ दशकों में लगभग 1.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित की है। 2022 में उनका प्रति दिन का दान लगभग 3 करोड़ रुपये था। 2022 तक, उन्होंने लगभग 1,161 करोड़ रुपये का दान दिया है। इनका अधिकांश दान शिक्षा के क्षेत्र में रहा है।

अजीम प्रेमजी

एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 के अनुसार, विप्रो के अजीम प्रेमजी ने पिछले दो वर्षों से लगातार शीर्ष स्थान पर शासन करने के बाद 2022 में दूसरा सबसे अधिक 484 करोड़ रुपये का दान दर्ज किया।

मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2022 में कई कारणों, खासकर शिक्षा के लिए लगभग 411 करोड़ रुपये दान किए। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान रिलायंस ने एक दिन में 1,000 टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया और फ्रंटलाइन वर्कर्स को आठ करोड़ से अधिक मुफ्त भोजन प्रदान करवाया।

रतन टाटा

जमशेदजी टाटा के छोटे बेटे रतन टाटा भारत के प्रमुख परोपकारी लोगों में से एक हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा दान कर दिया है। 1919 में, रतन टाटा ट्रस्ट की स्थापना 80 लाख रुपये के कोष के साथ की गई थी, जो वर्तमान में भारत के सबसे पुराने और सबसे सम्मानित चैरिटी फाउंडेशन में से एक के रूप में मौजूद है।

गौतम अडानी

गौतम अडानी ने 2022 में 190 करोड़ रुपये का दान दिया। उन्होंने जून 2022 में अपने 60वें जन्मदिन को अडानी ने में 60,000 करोड़ रुपये दान करने का संकल्प लिया था।

कुमार मंगलम बिड़ला

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने 242 करोड़ रुपए दान किए। उन्होंने सबसे ज्यादा पैसा हेल्थ केयर के लिए दिया है।

ए एम नाइक

लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन 80 वर्षीय ए एम नाइक ने 142 करोड़ रुपये दान किए। वह देश के सबसे उदार पेशेवर प्रबंधकों में शामिल हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story