×

Toyota Urban Cruiser Hyryder: आने वाली है TOYOTA की नई HYBRID HYRYDER SUV, देखें दाम और फीचर्स

Toyota Urban Hybrid Hyryder 2022: टोयोटा HYRYDER - SUV अपने बोल्ड व स्टाइलिश लुक के कारण अपने स्टाइल को "HY" कहने को मजबूर कर देता है।

Prashant Sharma
Published on: 15 July 2022 12:33 PM GMT (Updated on: 20 July 2022 6:37 AM GMT)
Toyota Urban Hybrid Hyryder SUV 2022
X

टोयोटा अर्बन हाइब्रिड हायराइडर एसयूवी (Social media)

Toyota Urban Hybrid Hyryder SUV 2022: IT'S HY TIME आज का समय परिवर्तन का समय है। अब समय आ रहा है , हाइब्रीड कारों का। टोयोटा ने अपनी नई हाईब्रीड HYRYDER एस. यू. वी. पेश किया है। टोयोटा ने अपनी सेल्फ चार्जिंग हाइब्रीड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी में कई खूबियां डाली है, यह एस. यू. वी. स्मूथ, साइलेण्ट इंजन के साथ गैसोलीन (पेट्रोल) इंजन में इलेक्ट्रिक मोटर पर आधारित है, जिससे कम प्रदूषण भी होता है। आठ साल अनमैचड हाईब्रीड बैटरी की वारंटी टोयोटा दे रहा है। टोयोटा का सबसे नवीन एडवांस एडीशन अरबन क्रूजर हायरेडर अब बाजार में उपलब्ध है। टोयोटा ने अभी तक ग्लोबली दो करोड़ हाइब्रीड कार 140 देशों में बेच चुकी है। HYRYDER एस. यू. वी. हाइब्रीड इलेक्ट्रिक व पेट्रोल दोनों मोड पर चलती है। टोयोटा HYRYDER - SUV अपने बोल्ड व स्टाइलिश लुक के कारण अपने स्टाइल को "HY" कहने को मजबूर कर देता है।

इस नये एस. यू. वी. में आई कनेक्ट टेक्नोलॉजी भी दिया गया है। इसमें 55 प्लस फीचर्स दिये गये हैं। जिसमें स्मार्ट फोन कनेक्टीवीटी के साथ है इसमें आप एस. यू. वी. को रिमोट से स्टार्ट कर सकते हैं। रिमोट से ए.सी. कंट्रोल कर सकते हैं। अरबन क्रूजर एस. यू. वी. को लॉक, अनलॉक कर सकते हैं। स्मार्टफोन से रिमोट से इंजन को इमोबलाइज कर सकते हैं। एस. यू. वी. के हेल्थ को भी आप अपने स्मार्ट फोन से चेक कर सकते हैं। पचपन प्लस फीचर्स में आप वाइस कन्ट्रोल कमाण्ड स्मार्टफोन द्वारा हेडलाइट प्लस हॉन्क , को आपरेट कर सकते हैं। नई एस. यू. वी. के अन्दर ड्राइव मोड स्वीच , वायरलेस चार्जिंग, वेन्टीलेटेड सीट, 9 इंच स्मार्ट प्ले कास्ट ऑडियो, हेडअप डिस्प्ले, पैडल शिफ्ट दिया गया है ,जो एस. यू. वी. के अपने सीगमेंट में कम्फर्ट,(आनंद) को नया रूप दे रहा है। इसके अलावा फ्रंट स्लाइलींग आर्मरेस्ट, टिल्ट एवं टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, इलेक्ट्रिक आई.आर.वी.एम., 7 इंच मल्टी इन्फॉरमेशन TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ओ.के. गुगल,श्री वाइस असीष्ट के साथ दिया गया है।

गर्मी के दिनों में आटो एयरकंडीशनर ज्यादा आराम देता है

टोयोटा अरबन क्रूजर HYRYDER हाइब्रीड में शानदान पैनोरेमीक रूफ दिया गया है जो इसके स्टाइल में स्टार की तरह चमक रहा है। आराम के लिये रिक्लाइनिंग रियर सीट, रियर ए.सी. वेन्टस, रियर यू. एस. बी. पोर्टस , 60:40 स्पीलीट सीट के साथ प्रीमीयम लुक के लिये स्टनींग ब्लैक ब्राउन इंटीरियर नई हाइब्रीड एस.यू.वी. में दिया गया है। टोयोटा अरबन क्रूजर HYRYDER की सेफ्टी की बात करें तो इसमें 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट सीट प्रीटेन्शनर फोर्स लीमीटर सीट बेल्ट, 6 एयर बैग, एडवांस बॉडी स्ट्रक्चर, हिल होल्ड कन्ट्रोल, रियर 3 प्वाइंट सीट बेल्ट, हिल डिसेन्ट ,ऑल व्हील डिस्क ब्रेक व्हीकल स्टेबीलिटी कन्ट्रोल टी.पी. एम.एस. एवं ए.बी.एस., ई.बी.डी के साथ इतने तमाम फीचर्स से लैस ग्राहकों की सुरक्षा का संरक्षण करते हैं।

दो इंजन के साथ टोयोटा की अरबन क्रूजर आ रही है। एक तो पहला पेट्रोल इंजन 1.5 L- K सीरीज इंजन के साथ आइ.एस.जी.नीयो ड्राइव ग्रेड के साथ आ रहा है,तो दूसरा इंजन 1.5 L. TNGA हाइब्रीड ग्रेड के साथ आ रहा है। तीन ट्रांन्समिशन गीयर इस एस.यू.वी. में दिया गया है:-

पहला - ई-ड्राइव ट्रान्समीशन, हाइब्रीड ग्रेड के लिये है।

दूसरा- 5 स्पीड मैनुअल ट्रान्समीशन के लिये है।

तीसरा-6 स्पीड आटो ट्रांसमीशन नीयो ड्राइव ग्रेड के लिये आ रहा है।

नई एस.यू.वी. अरबन क्रूजर ग्यारह आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।

1- CAFE WHITE

2- ENTICING SILVER

3- GAMING GREY

4- SPORTING RED

5- MIDNIGHT BLACK

6- CAVE BLACK

7- SPEEDY BULE

8-SPORTING RED PLUS MIDNIGHT BLACK

9- ENTICING SILVER PLUS MIDNIGHT BLACK

10- SPEEDY BLUE PLUS MIDNIGHT BLACK

11- CAFE WHITE PLUS MIDINGHT BLACK

पेट्रोल नीयो ड्राइव इंजन 1.5 L (1462 cc) 75 किलोवॉट 101.9 पी.एस. पावर के साथ 6000 आर.पी.एम. की शक्ति प्रदान करती है। वहीं टॉर्क 135 एन.एम. पर 4400 आर.पी.एम. की शक्ति प्रदान करती है। वहीं हाइब्रीड एस.यू.वी. पेट्रोल इंजन 1.5 L (1490cc) 68 किलोवॉट , 92.4 पी.एस. 5500 आर. पी.एम. पर पावर और टॉर्क 122 एन. एम. 3800- 4800 आर.पी.एम. की शक्ति प्रदान करता है।

हाइब्रीड लीथीयम आयन बैटरी 177.6 वोल्ट की है। यह इलेक्ट्रिक मोटर जनरेटर AC Synchronous

Motor 59 किलोवॉट , 80.2 पी. एस. का पावर देता है। 141 एन.एम.पर शक्ति प्रदान करता है।

नई एस.यू.वी. पर 3 साल/ एक लाख किलोमीटर का स्टैण्डर्ड वारंटी मिल रही है। लखनऊ में यह नई टोयोटा अरबन क्रूजर हाइब्रीड HYRYDER अभी अगस्त महीने में आने की संभावना है। एक डेमो एस.यू.वी. डिस्प्ले में देखने को मिल जाएगी। इस नई एस.यू.वी की माइलेज 26 से 28 किलोमीटर आने संभावना है एवं अनुमानीत मूल्य Rs. 10 लाख से 16 लाख के बीच की आने की संभावना है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story