×

2022 TVS Raider 125: बाजार में कल आएगी Raider 125 अपडेटेड वर्जन, जानिए पिछली बाइक से क्या है इसमें खास?

2022 TVS Raider 125: धांसू फीचर्स के साथ 19 अक्टूबर, 2022 को बाजार में लॉन्च होगी। जानिए इस अपडेटेड वर्जन में क्या है खास?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 18 Oct 2022 10:41 AM GMT
2022 TVS Raider 125
X

2022 TVS Raider 125 (सोशल मीडिया)

2022 TVS Raider 125: दिवाली के पर्व को देखते हुए देश की कई ऑटोमोबाइल कंपनियां कारों और बाइकों को या तो लॉन्च कर रही हैं या फिर लॉन्च हुए मॉडल में भारी डिस्कॉउन्ट दे रही हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि लोग धनतेरस और दिवाली शुभ दिन मानकर जमकर खरीदारी करते हैं। अधिकांश लोग नई कार और नई बाइक को लेने के लिए इस पर्व का इंतजार करते हैं,जिसको देखते हुए दो पहिया निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडल को बाजार में उतार रही हैं। इस पर्व को देखते हुए देश की दो पहिया निर्माता कंपनी TVS मोटर एक बाइक को लॉन्च करने जा रही है।

पहले Raider 125 हुई थी लॉन्च

TVS मोटर कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी 19 अक्टूबर, 2022 को पर Raider 125 का अपडेटेड वर्जन भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी ने सितंबर, 2021 को Raider 125 लॉन्च किया था और अब इसका बुधवार को अपडेटेड वर्जन लॉन्च होने जा रहा है। दरअसल, टीवीएस मोटर ने Raider 125 के साथ फिर से 125 सीसी के मोटरसाइकिल सेगमेंट में प्रवेश किया था। आईये इस लेख के जरिये जानते हैं कि 19 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली Raider 125 अपडेट वर्जन में कंपनी ने क्या खास फीचर्स जोड़े हैं।

बाइक के फीचर्स

Raider 125 अपडेट वर्जन कंपनी ने कई टेक्नोलॉजी फीचर्स को एड किया है। इसमें 0947 स्मार्टएक्सोनेक्ट सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और इनवर्टेड 5.0-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा हुआ है। इसके साथ बाइक के रंगों में परिवर्तन किया है। हालांकि अभी तक Raider 125 अपडेट वर्जन कीमत का खुलासा नहीं किया गया है,जबकि बाजार में पहले से मौजूदा Raider 125 की एक्श शोरूम कीमत 90,620 रुपये है। इसकी पहले की कीमत से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि Raider 125 अपडेट वर्जन की कीमत 90 हजार के आस पास रहने का अनुमान लगाया गया है।

इंजन की पॉवर

अगर Raider 125 के अपडेट वर्जन की इंजन शाक्ति की बात करें तो इसमें में BS6- कंप्लायंट 124.8cc के साथ सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन लगा हुआ है,जो 7,500rpm पर 11.2bhp और 6,000rpm पर 11.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट पैदा करेगा। इसको फाइव स्पीड गिरयरबॉक्स के जोड़ा गया है।

इन बाइकों से मुकाबला

Raider 125 अपडेट वर्जन लॉन्च होने के बाद घरेलू बाजार में पहले से मौजूद 125 सीसी की बाइकों को कड़ी टक्कर देगी। इसमें हीरो की ग्लैमर एक्स-टेक और होंडा की एसपी 125 बाइकें शमिल है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story