×

Rabi Crops: रबी फसल क्षेत्रफल में आई 24.13 लाख हेक्टेयर की वृद्धि, केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने की समीक्षा

Rabi Crops: गेहूं पिछले वर्ष की तुलना में क्षेत्रफल में इस बार 14.53 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है और यह वृद्धि पिछले चार साल में सबसे अधिक रहा है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 26 Nov 2022 1:06 PM GMT
Rabi Crops
X

Rabi Crops(सोशल मीडिया)  

Rabi Crops: अक्टूबर महीने में उत्तर भारत में हुई जोरदार बारिश रबी की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। यह बारिश का ही नजीता है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रबी फसल का दमदार उत्पादन हुआ है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रबी की फसल के क्षेत्रफल में 24.13 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

चार सालों में सबसे अधिक रहा गेहूं का उत्पादन

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रबी फसलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने संतोष व्यक्त किया है और कहा 25 नवम्बर, 2022 तक, रबी फसलों के तहत बुवाई का कुल क्षेत्रफल 358.59 लाख हेक्टेयर (जो सामान्य रबी क्षेत्र का 57 प्रतिशत है) था, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 334.46 लाख हेक्टेयर था, जोकि रबी क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में 24.13 लाख हेक्टेयर की वृद्धि का दर्शाता है। कृषि मंत्री ने कहा इस बार गेहूं की 152.88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की है, इससे पहले पिछले वर्ष की इस अवधि यह 138.35 लाख हेक्टेयर था। गेहूं पिछले वर्ष की तुलना में क्षेत्रफल में इस बार 14.53 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है और यह वृद्धि पिछले चार साल में सबसे अधिक रही है।

24 नवंबर तक जलाशयों में इतना था जल संग्रहण

कृषि मंत्रालय ने बताया कि 24 नवंबर, 2022 को समाप्त सप्ताह में देश भर के 143 महत्वपूर्ण जलाशयों में वर्तमान जल संग्रहण 149.49 बिलियन क्यूबिक मीटर था, जोकि इससे पहले पिछले इसी अवधि में यह 106 प्रतिशत है और पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि के औसत संग्रहण का 119 प्रतिशत है। अधिकांश जिलों में 15-21 नवंबर, 2022 के दौरान मिट्टी में नमी की स्थिति इसी अवधि के पिछले 7 वर्षों के औसत से अधिक है। रबी सीजन के लिए देश में खाद भी सहज रूप से उपलब्ध रही।

रबी सीजन की फसलों की स्थिति



Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story