×

Union Budget 2022 : मोदी सरकार का डिजिटलाइजेशन पर जोर, यूनिवर्सिटी,करेंसी, ई-पासपोर्ट, पोस्ट ऑफिस, किसानी तक सब डिजिटल

वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज देश का आम बजट (Budget 2022) पेश करने वाली हैं। इस बजट में मध्यवर्ग (Middle Class) को टैक्स (Tax) में कितनी राहत मिलेगी।

aman
By aman
Published on: 1 Feb 2022 4:14 AM GMT (Updated on: 1 Feb 2022 8:09 AM GMT)

Union Budget 2022 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 01 फरवरी 2022 को आम बजट पेश किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने बजट 2022 के दौरान कई महत्वपूर्ण ऐलान किए। इनमें से एक है डिजिटल माध्यम। इस बजट में अगर आप गौर करें तो केंद्र सरकार की ओर से डिजिटलाइजेशन पर खासा जोर दिया गया है। इस के तहत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से इस साल डिजिटल करेंसी लॉन्च की जाएगी। इसी तरह, डिजिटल यूनिवर्सिटी की भी स्थापना की जाएगी। दूसरी तरफ, स्किल डेवलपमेंट और आजीविका के लिए डिजिटल इकोसिस्टम लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि इस साल से देश में ई-पासपोर्ट भी मिलने लगेंगे। किसानों को भी डिजिटल सेवाएं मिलेंगी। इस लिहाज से देखें तो मोदी सरकार का पूरा जोर 'डिजिटल भारत' की दिशा में बढ़ता दिख रहा है। जहां छात्र से लेकर किसान तक सबको डिजिटल माध्यम से जोड़ने की कोशिश की गई है।

आज बजट भाषण प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जो है डिजिटल करेंसी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से इस साल डिजिटल करेंसी लॉन्च की जाएगी। बता दें, कि यह ब्लॉकचेन आधारित करेंसी होगी। वित्त मंत्री ने अपने बजटीय भाषण में कहा, कि 'ब्लॉक चेन सहित अन्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए डिजिटल करेंसी जारी की जाएगी। यह 2022-23 के शुरुआत में जारी होगी। इससे अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा, कि डिजिटल वर्चुअल एसेट पर 30 प्रतिशत का टैक्स लगेगा।'

डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए एक डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। यूनिवर्सिटी में पर्सनलाइज्ड लैंग्वेज यानी लोकल भाषा में ICT(इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) फॉर्मेट पर शिक्षा मिलेगी।'

आजीविका के लिए डिजिटल इकोसिस्टम

साथ ही वित्त मंत्री ने आगे कहा, 'स्किल डेवलपमेंट और आजीविका के लिए डिजिटल इकोसिस्टम लॉन्च किया जाएगा। इसका उद्देश्य ऑनलाइन ट्रेनिंग के माध्यम से नागरिकों को स्किल स्किल और अपस्क्लि प्रदान करना होगा। इसके अलावा नौकरियों और अवसरों को खोजने के लिए API आधारित स्किल क्रेडेंशियल और पेमेंट लेयर्स भी होंगे।'

मिलेंगे ई-पासपोर्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में ऐलान किया, कि 'इस साल से देश में ई-पासपोर्ट मिलने लगेंगे। उनमें चिप लगी होंगी। ई-पासपोर्ट के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही, वहां पर नई तकनीक आधारित पासपोर्ट सेवाओं को मुहैया कराने के लिए एलोकेशन किया जाएगा।'

पोस्ट ऑफिस भी डिजिटल

पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर संभव होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया, कि 'पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर हो सकेगा। डाकघर कोर बैंकिंग सेवा के तहत आएंगे। साथ ही 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग की शुरुआत की जाएगी। वर्ष 2022 से डाकघरों में डिजिटल बैंकिंग पर कामकाज किया जाएगा। डाकघरों में ATM की सुविधा उपलब्ध होगी।'

किसानों को डिजिटल सेवाएं मिलेंगी

वित्त मंत्री ने आगे कहा, कि 'किसानों को आने वाले समय में डिजिटल सेवाएं दी जाएगी। भारत में गरीबी मिटाने के लक्ष्य पर पुरजोर काम किया जाएगा। ड्रोन के जरिए कृषि क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बनाए जाएंगे।'

स्कूली बच्चों के लिए भी डिजिटल व्यवस्था

निर्मला सीतारमण ने कहा, कि कोरोना के चलते हुए बच्चों की पढ़ाई के नुकसान को ध्‍यान में रखते हुए '1 क्लास 1 टीवी चैनल' की गिनती 12 से बढ़ाकर 200 तक की जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों को डिजिटल टूल्‍स से लैस किया जाएगा। ताकि, वे क्षेत्रीय भाषा में वर्ल्‍ड क्‍लास शिक्षा बच्‍चों काे दे सकें। क्षेत्रीय भाषाओं में कक्षा 1 से 12 तक के लिए फ्री टीवी चैनल की गिनती बढ़ाकर 200 तक की जाएगी।

Live Updates

  • 1 Feb 2022 6:11 AM GMT

    शिक्षा के क्षेत्र में ये किया ऐलान

    वित्त मंत्री ने कहा, 'शिक्षा के क्षेत्र की बात की जाए तो डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी। स्कूलों में हर क्लास में टीवी लगाया जाएगा। साथ ही, युवा शक्ति को स्किल इंडिया मिशन के तहत और कुशल बनाने पर सरकारी योजनाओं के तहत काम किया जाएगा। लोगों के लिए आजीविका के साधन बढ़ाए जा सके, इसके लिए सरकारी प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।'

  • 1 Feb 2022 6:09 AM GMT

    किसानों की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    निर्मला सीतारमण ने कहा, 'किसानों के खाते में एमएसपी (MSP) के जरिए 2.37 करोड़ रुपए सरकार ने भेजे हैं। ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। साथ ही, सरकार की ओर से रसायन और कीटनाशक मुक्त खेती का प्रसार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।'

  • 1 Feb 2022 6:07 AM GMT

    किसानों को डिजिटल सेवाएं मिलेंगी

    वित्त मंत्री ने आगे कहा, कि 'किसानों को आने वाले समय में डिजिटल सेवाएं दी जाएगी। भारत में गरीबी मिटाने के लक्ष्य पर पुरजोर काम किया जाएगा। ड्रोन के जरिए कृषि क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बनाए जाएंगे।'

  • 1 Feb 2022 6:05 AM GMT

     वित्त मंत्री ने कहा, हमारी सरकार आने वाले सालों में 60 लाख नई नौकरियां देगी। साथ ही, 30 लाख अतिरिक्त जॉब देने की भी क्षमता हम रखते हैं।

  • 1 Feb 2022 6:02 AM GMT

    सिंचाई-पेयजल को बढ़ाने पर जोर- वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री ने कहा 25 हजार किलोमीटर के नेशनल हाईवे के विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा। देश में 5 बड़ी नदियों को जोड़ने के लिए जल संसाधन विकास मंत्रालय की भी मदद से कार्य किया जाएगा। देश में सिंचाई और पेयजल के लिए योजनाओं पर काम किया जा रहा है। गंगा किनारे बसे किसानों को मदद दी जाएगी।

  • 1 Feb 2022 5:58 AM GMT

    वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, हमारी सरकार का ऑर्गेनिक खेती पर जोर रहेगा। सानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी। 

  • 1 Feb 2022 5:56 AM GMT

    आर्थिक विकास दर 9 प्रतिशत से ज्यादा रहेगी

    वित्त मंत्री ने कहा, 'वित्त वर्ष 2021-22 में देश की आर्थिक विकास दर 9.2 फीसद रहने का अनुमान है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार के प्रयासों का नतीजा देखने को मिल रहा। देश में 25००० किलोमीटर का हाईवे विकसित होगा। देश की पांच बड़ी नदियों को जोड़ने की योजना है।

  • 1 Feb 2022 5:54 AM GMT

    वित्त मंत्री बोलीं- LIC का आईपीओ जल्द

    निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि एलआईसी का आईपीओ जल्द आएगा। इसके लिए जरूरी कार्यवाही का काम सुचारू रूप से चल रहा है। देश में आईटी और प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा तथा मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया जाएगा। 

  • 1 Feb 2022 5:52 AM GMT

    अगले तीन सालों में नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी

    वित्त मंत्री ने संबोधन कहा, कि 'आने वाले सालों में 25 हजार किलोमीटर का हाईवे तैयार किया जाएगा। अगले तीन सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों को लाया जाएगा। देश में 60 लाख नई नौकरियों का प्रबंध किया जाएगा। केंद्र सरकार के पास 30 लाख अतिरिक्त नौकरी देने की क्षमता है। 

  • 1 Feb 2022 5:50 AM GMT

    वित्त मंत्री सीतारमण -किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पीपीपी मोड में योजना शुरू की जाएगी

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story