×

Gold Silver Price 9 December 2023: सोना चांदी के भाव में आया बदलाव, जानिए आज क्या है अपने शहर में भाव?

Gold Silver Price 9 December 2023: सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। जानिए अपने शहर के भाव आज क्या हैं?

Viren Singh
Published on: 9 Dec 2023 12:30 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2023 12:30 AM GMT)
Gold Silver Price 9  December
X

Gold Silver Price 9 December (सोशल मीडिया)  

Gold Silver Price 9 December, 2023: यूपी में सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। शदियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में यूपी वालों को सोने के भाव से झटका मिला है। शनिवार को सूबे में सोना 100 रुपए से अधिक महंगा हुआ है, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना इजाफे के बाद फिर 63 हजार रुपये के पार चला गया है चांदी 77 हजार रुपये प ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना-चांदी लेने जा रहे हैं तो आप इसके भाव यहां पर चेक कर सकते हैं।

सोना 100 रुपए से अधिक हुआ महंगा

लखनऊ के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम में इजाफा हुआ है। शनिवार को सोना 170 रुपये महंगा होकर 63,100 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 1500 रुपए तेज हुआ है, जिसके बाद यह 57,850 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में सोना 62,930 रुपये और 22 कैरेट सोना 57,700 पर कारोबार किया।

चांदी रही स्थित

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन चांदी के भाव सस्ती होन के बाद शनिवार को यह स्थिर रही है। शहर में आज चांदी 77,200 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को इसमें 1 हजार रुपये की गिरावट हुई थी और यह 77,200 रुपये किलो पर आ गई थी।

अन्य शहरों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

आगरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

वाराणसी

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

मथुरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के जारी होते हैं रेट

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story