×

Gold Silver Price on 23 September: सोना 210 रुपये हुआ सस्ता, चांदी 1 हजार रुपये उछली, जानिए अपने शहर के नए रेट्स

UP Gold Silver Price Today September 2023: लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Viren Singh
Published on: 22 Sep 2023 11:00 PM GMT (Updated on: 22 Sep 2023 11:00 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today September 2023 (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 23 September 2023: अगर यूपी में रह रहे हैं तो और बाजार से सोना चांदी खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसके भाव जरूर पता कर लें, क्योंकि बीते कुछ दिनों से सूबे में कीमती आभूषण के भाव उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। यूपी 23 सितंबर को सोना और चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। प्रदेश में जहां एक ओर सोने के भाव गिरावट आई है तो वहीं चांदी के भाव ने उछाल देखने को मिली है। सोना 200 से अधिक सस्ता होकर 60 हजार के नीचे पहुंच गया है, जो इससे कुछ दिन पहले 60 हजार पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी एका एक 1000 रुपए महंगी हुई है। ऐसे अगर आप बाजार से सोना खरीदते हैं तो राहत मिलेगी। अगर चांदी की खरीदारी करते हुए तो अधिक दाम चुकता करना पड़ेगा।

सोना 200 रुपए अधिक टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना शनिवार को 260 रुपये कम होकर 59,940 रुपये 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोने में 200 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद यह 55 हजार रुपए पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी सोने के भाव में गिरावट हुई है। 24 कैरेट सोना 60,200 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,200 रुपये 10 ग्राम पर था। रुपये 10 ग्राम पर गया है।

चांदी 1000 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी स्थिर रहने के बाद एकाएक इसमें तेजी आई है। शनिवार को चांदी के भाव में 1000 रुपये वृद्धि हुई है। इसके बाद यह बाजार में 75,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को स्थिर रहने के बाद यह 74,500 रुपये पर थी।

जिलों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

55,000 (22 कैरट)

59,940 (24 कैरट)

आगरा

55,000 (22 कैरट)

59,940 (24 कैरट)

नोएडा

55,000 (22 कैरट)

59,940 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,000 (22 कैरट)

59,940 (24 कैरट)

वाराणसी

55,000 (22 कैरट)

59,940 (24 कैरट)

मथुरा

55,000 (22 कैरट)

59,940 (24 कैरट)

क्या जारी होते हैं प्रति दिन सोने के नए भाव

बुलियन मार्केट में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। इसके अलावा लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देश में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story